पीलीभीत जिला में कितनी तहसील हैं? उनके नाम | Pilibhit Tehsil List

Pilibhit district में 5 तहसील हैं जिनके नाम हैं : पीलीभीत, अमरिया, पूरनपुर, कलीनगर और बीसलपुर। जहां कलीनगर और अमरिया नए नाम हैं, इन्हे 2015 में तहसील बनाया गया। कलीनगर तहसील, पूरनपुर के कुछ गांवों को मिलाकर बनी है जबकि अमरिया पीलीभीत के कुछ गांवों को मिलाकर बनी।

Note : कलीनगर और अमरिया तहसील के गठन के लिए राज्य सरकार ने 2015 में निर्णय लिया था, और इसका official Gazette notification / दर्जा 08 दिसंबर 2016 से लागू हुआ।

पीलीभीत उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में से एक महत्वपूर्ण जिला है। जहां जो राज्य को 1 लोकसभा सीट और 3 विधान सभा सीट देता है। प्रशासनिक सुविधाओं हेतु जिले को कई उपजिलों (तहसील) में बांटा गया है। पीलीभीत के लिए इनकी संख्या 5 है। तहसील प्रशासनिक ढांचे में महत्वपूर्ण स्थान रखती है जिसके कारण लोग अक्सर exam, GK, सरकारी काम के लिए इनके बारे में पूछते हैं। आगे लेख में पीलीभीत की सभी तहसीलों के नाम दिए गए हैं।

पीलीभीत जिले में कुल कितनी तहसील हैं, उनके नाम – Pilibhit Jile Mein Tehsil Kitni Hain

Pilibhit all tehsil names

पीलीभीत जिले में 5 तहसील हैं जिनके नाम इस प्रकार हैं :-
  • पीलीभीत तहसील – जिला मुख्यालय और सबसे पुरानी तहसील।
  • पूरनपुर – कृषि प्रधान क्षेत्र, आजादी के वक्त भारत विभाजन के बाद बड़ी संख्या में सिख शरणार्थी यहां बसाए गए। 
  • बीसलपुर – व्यापारिक गतिविधियाँ, जिले की सबसे बड़ी तहसील।
  •   अमरिया – तहसील के साथ एक ब्लॉक भी है।
  • कलीनगर – पूरनपुर से 170 गांव अलग करके बनाई गई।
पहले सिर्फ तीन तहसील थीं, Pilibhit, Puranpur and Bisalpur. बाद में दो नई तहसील अस्तित्व में आईं कलीनगर और अमरिया। इसके बाद Pilibhit district में कुल तहसील की संख्या 5 हो गई।

जिले में एक तहसील की उपयोगिता क्या होती है?

दरअसल में जिला एक बड़ी इकाई है जिसमें प्रशासन व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए इसे कई sub division (उपजिलो,Tehsil) में बांट दिया जाता है। सीधे तौर पर, जिला प्रशासन में तहसील निचले स्तर की इकाई होती है जो जमीनी स्तर पर योजनाओं को लागू करती है और आमजन तक पहुंचाती है। एक तहसील के निम्न कार्य होते हैं :

नागरिक सुविधा : कानूनी दस्तावेज (आय, जाति, निवास और अन्य प्रमाण पत्र), स्टाम्प और रजिस्ट्री सम्बंधी सेवाएं।

प्रशासनिक सेवाएं : जिला प्रशासन की इकाई जिसमें जिले को छोटे प्रशासनिक क्षेत्र में बांटकर जिले से दूर दराज के लोगों को सुगमतापूर्ण विकास योजनाओं और सेवाएं को पहुंचाना। 

राजस्व और भूमि प्रबंधन : भूमि बिबाद, भूमि रिकॉर्ड और राजस्व संग्रहण आदि।

न्यायिक शक्तियां : भूमि से संबंधित मामलों में तहसीलदार मजिस्ट्रेट की तरह फैसला सुना सकते हैं।

FAQs about Pilibhit Tehsil list

Pilibhit में नवीनतम तहसील कौन सी हैं? 

अमरिया और कलीनगर, ये दोनो तहसील 2015 (निर्णय)” + “2016 (आधिकारिक लागू) में बनी।

तहसील का सबसे बड़ा अधिकारी कौन होता है?

तहसील का सबसे बड़ा अधिकारी तहसीलदार होता है, जो राजस्व संग्रह, भूमि रिकॉर्ड और तहसील के प्रशासनिक कार्यों का प्रमुख होता है। लेकिन बड़े प्रशासनिक और सुरक्षा के मामले में SDM (सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट) tehsildar से ऊपर होते हैं। जो जिले के डीएम के सहायक के तौर पर भी काम करते हैं।

पीलीभीत की सबसे बड़ी तहसील कौन सी है?

बीसलपुर, अब सबसे बड़ी तहसील है। पहले ये दर्जा पूरनपुर के पास था जो जिले ही नही अपितु बरेली मंडल में सबसे बड़ी तहसील थी। इसमें कुल राजस्व गांव की संख्या 495 थी ।

Pilibhit में कितनी तहसील हैं?

5।

Also read it: 
Fcs UP राशन कार्ड लिस्ट 2026 में अपना नाम कैसे देखें पीलीभीत के लाभार्थियों के लिए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Rajasthan SSO id portal login

MGSU Bikaner Result 2026 – UG/PG Results, BA/BSc/BCom Direct Check Link

Bhlcane com Ganna Calendar 2026: Purchi Online Check करने का आसान तरीका