Pilibhit राशन कार्ड सूची 2026 कैसे देखें? FCS UP से ऑनलाइन तरीका
पीलीभीत राशन कार्ड लिस्ट 2026 आप घर बैठे ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके लिए आपके पास स्मार्टफोन, इंटरनेट और FCS UP की आधिकारिक वेबसाइट की जानकारी होनी चाहिए। यदि आपका पुराना राशन कार्ड है या आपने नया आवेदन किया है, तो इस सूची में नाम दिखना बहुत जरूरी होता है। सूची में नाम होने का मतलब है कि आप राशन योजना के पात्र लाभार्थी हैं।
Fcs UP की ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?
इसके लिए यूपी राज्य सरकार द्वारा एक पोर्टल की व्यवस्था की गई है। जिसपर आपको ration card related सभी सुविधाएं और जानकारियां एक ही जगह मिलेंगी। इसका url है :
यहां हमने ऑफिशियल लिंक दी है। जिसपर आप यहीं से विजिट कर सकते हैं।
UP ration card list 2026 में Pilibhit जिलें के लाभार्थी का नाम कैसे खोजें?
जैसा कि UP में NFSA की खाद्य स्कीम लागू है जो कि एक राष्ट्रीय योजना है। ऐसे में राज्य की एक राशन लाभार्थी सूची होती है जो कि district wise होती है। ऐसे में आप पीलीभीत के किसी भी लाभार्थी/आवेदक का नाम यूपी राशन सूची 2026 में चेक कर सकते हैं। नीचे step by step जानकारी दी गई है।
Step 1. FCS UP portal पर विजिट।
सबसे पहले अपना ब्राउजर ओपन करें। और इसमें type करें fcs up सर्च करें और first link पर क्लिक करें।
या
ऊपर दी गई ऑफिशियल fcs up gov in पर विजिट करें।
Step 2. “राशन कार्ड की पात्रता सूची” पर क्लिक करें
Portal पर महत्त्वपूर्ण लिंक कॉर्नर दिया गया है। इसमें दी गई लिंक "राशन कार्ड की पात्रता सूची" पर क्लिक करें।
Step 3. जिला चुने 'Pilibhit'
अब आपके सामने जिले बार डाटा आ गया है । इसमें Pilibhit खोजें और इसपर क्लिक करें।
Step 4. ग्रामीण/नगरीय क्षेत्र चुने और आगे बढ़ें।
अब आप जिस क्षेत्र से belong करते हैं उसे चुने।
नगरीय क्षेत्र के लाभार्थी
- अपना town चुने
- दुकानदार के सामने blue colour में दिए संख्या पर क्लिक करें। (Aay और PHH के लिए अलग नम्बर हैं)
- इसके बाद लिस्ट खुल जायेगी। जिसमें आप लाभार्थी नाम चेक कर सकते हैं।
ग्रामीण क्षेत्र के लाभार्थी
- अपना ब्लॉक चुने
- अपनी ग्राम पंचायत चुने
- दुकानदार के सामने blue colour में लिखी संख्या पर क्लिक करें। (Aay और PHH के लिए अलग नम्बर हैं)
- अब लिस्ट खुल जाती है जिसमें ration card beneficiary name चेक कर सकते हैं।
आप इस ration card list को save/download भी कर सकते हैं।
FCS UP Ration card list में ये डिटेल्स मौजूद रहती हैं : डिजिटाइज्ड राशन कार्ड संख्या, धारक का नाम, पिता/पति का नाम, माता का नाम, कुल यूनिट, राशन कार्ड जारी ( डिजिटल हस्ताक्षर ) करने की तिथि।
यहां ration card number masked होता है जहां शुरू के और बाद के कुछ अंक show होते हैं और बीच के अंक masked (छुपे) रहते हैं। ऐसे में आप इस लिस्ट से RC number प्राप्त नही कर सकेंगे।
FAQs about Pilibhit ration card list
Pilibhit में कुछ कितने राशन कार्ड धारक और लाभार्थी हैं? ration card + beneficiaries
PHH ration card + beneficiaries
360979 — 1504792
AAY ration card + beneficiaries
36656 — 126928
Total Ration cards + Total beneficiaries 397635 — 1631720
नोट: उपरोक्त आंकड़े समय-समय पर बदल रहते हैं। नवीनतम जानकारी FCS UP portal से देखें।
क्या 2026 में नई FCS UP ration card list जारी हुई है?
ये सूची yearly update नही होती, बल्कि हर महीने इसमें कुछ ration card जुड़ जाते हैं और कुछ निरस्त हो जाते हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि ये मंथली अपडेट होती है।
क्या यहीं से Ration slip download (पात्रता पर्ची डाउनलोड) कर सकते हैं?
नही, अब इसी लिस्ट से राशन कार्ड डाउनलोड नही होता है बल्कि इसके लिए website पर अन्य विकल्प मौजूद है। "राशन कार्ड की पात्रता सूची में खोजें" लिंक पर क्लिक कर आप ration card download कर पाएंगे। इसके लिए आपको ration card number की जरूरत होती है जो कि ration suchi में masked रहता है। अतः इसे आप अपने कोटेदार/दुकानदार से प्राप्त करें।
Pilibhit और state में राशन सम्बन्धी समस्याओं की शिकायत हेतु helpline number क्या है?
18001800150, 1967
उपरोक्त दोनों नंबर डायल करके राशन कार्ड सम्बन्धी सहायता , शिकायत की जा सकती है। ऐसे में यदि
- Ration card नही बना
- आवेदन स्टेटस
- राशन वितरण सम्बन्धी जानकारी
- Ration card कट/निरस्त हो गया
- आवेदन के लिए दस्तावेज या नए राशन कार्ड हेतु आवेदन प्रक्रिया
- Ration card में यूनिट add/cancel करवाने हेतु इत्यादि।
किसी भी तरह की सहायता के लिए आप ऊपर दिए helpline number पर contact कर सकते हैं।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें