UP Ration Card Kaise Download Karein 2026: FCS.up.gov.in New Method
अगर आप भी मोबाइल से अपना UP Ration Card PDF डाउनलोड करना चाहते हैं, तो नीचे दिया गया पूरा तरीका ध्यान से पढ़ें।
2026 में राशन कार्ड डाउनलोड का नया तरीका क्या है?
अब उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग ने राशन कार्ड को ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए OTP आधारित सिस्टम लागू किया है। इसका मतलब है कि अब कोई भी व्यक्ति सिर्फ नाम से आपका राशन कार्ड नहीं देख सकता।
राशन कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको ये जानकारी चाहिए:
राशन कार्ड नंबर
रजिस्टर मोबाइल नंबर (जिस पर OTP आएगा)
इसी प्रक्रिया के बाद जो डिजिटल कॉपी मिलती है, उसे ही पात्रता पर्ची भी कहा जाता है।
मोबाइल से UP Ration Card कैसे डाउनलोड करें (Step by Step)?
Step 1: ऑफिशियल वेबसाइट खोलें।
सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउज़र में FCS UP की आधिकारिक वेबसाइट fcs.up.gov.in खोलें।
Step 2: पात्रता सूची में खोजें विकल्प चुनें।
होम पेज पर आपको “राशन कार्ड की पात्रता की सूची में खोजें” का विकल्प दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।
Step 3: NFSA फॉर्म ओपन होगा।
अब आपके सामने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) की पात्रता सूची से जुड़ा एक फॉर्म खुल जाएगा।
Step 4: राशन कार्ड नंबर दर्ज करें।
इस फॉर्म में आपको अपना राशन कार्ड नंबर सही-सही भरना है।
Step 5: कैप्चा कोड डाले।
इसके बाद स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें।
Step 6: OTP प्राप्त करें।
अब “OTP प्राप्त करें” बटन पर क्लिक करें। आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा।
Step 7: OTP Verify करें।
अब उस OTP को फॉर्म में भरें और Verify ऑप्शन पर क्लिक करें।
Step 8: राशन कार्ड देखें और डाउनलोड करें।
OTP सफलतापूर्वक वेरिफाई होते ही आपका डिजिटल राशन कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
अब आप इसे PDF में डाउनलोड कर सकते हैं या सीधे प्रिंट भी निकाल सकते हैं।
राशन कार्ड PDF डाउनलोड या प्रिंट कैसे करें?
जब राशन कार्ड खुल जाए, तो ऊपर दिए गए डाउनलोड विकल्प पर क्लिक करके आप इसे अपने मोबाइल में सेव कर सकते हैं।
अगर आपको हार्ड कॉपी चाहिए, तो PDF डाउनलोड करके किसी भी साइबर कैफे या प्रिंट शॉप से प्रिंट निकलवा सकते हैं।
अगर राशन कार्ड नंबर नहीं है तो क्या करें?
कई लोगों के पास राशन कार्ड नंबर उपलब्ध नहीं होता, ऐसी स्थिति में आप ये तरीके अपनाएं:
पुराना राशन कार्ड या उसकी फोटो देखें
परिवार के किसी सदस्य से जानकारी लें
अपने नजदीकी राशन डीलर (कोटेदार) से संपर्क करें
पहले पात्रता सूची से नंबर खोजें, फिर डाउनलोड करें
ध्यान रखने वाली जरूरी बातें!
राशन कार्ड डाउनलोड करने के लिए राशन कार्ड नंबर होना जरूरी है।
OTP उसी मोबाइल नंबर पर आएगा जो कार्ड में रजिस्टर है।
अगर आपका मोबाइल नंबर बंद या बदल गया है, तो OTP नहीं मिलेगा।
ऐसी स्थिति में आपको खाद्य विभाग या राशन डीलर से संपर्क करना होगा।
निष्कर्ष
2026 में UP Ration Card डाउनलोड करने का पुराना तरीका पूरी तरह बदल चुका है। अब यह प्रक्रिया ज्यादा सुरक्षित और डिजिटल हो गई है। अगर आपके पास राशन कार्ड नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर है, तो आप आसानी से घर बैठे अपना राशन कार्ड PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
पुराने तरीके की जगह अब नया OTP आधारित सिस्टम अपनाना जरूरी है। इसलिए पहले अपनी डिटेल्स तैयार रखें और ऊपर दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना राशन कार्ड आसानी से डाउनलोड करें।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें