ललौरी खेड़ा ब्लॉक में कितने गांव हैं, उनके नाम — Block Lalauri Khera Village List

ललौरी खेड़ा, उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के सात विकासखंडों (ब्लॉक) में से एक है। इस ब्लॉक के अंतर्गत कुल 118 गांव आते हैं। अगर आप ललौरी खेड़ा ब्लॉक के सभी गांवों की सूची खोज रहे हैं, तो यहां आपको गांवों के नाम लिस्ट के रूप में मिल जाएंगे, जिससे आप आसानी से किसी भी गांव का नाम चेक कर सकते हैं।

ललौरी खेड़ा में कितने गांव हैं, सभी के नाम? Lalauri khera village list

Block lalauri Khera all village names

ब्लॉक Lalauri khera के सभी गांवों की सूची नीचे दी गई है। जिसमें total 118 गांव शामिल हैं :
  1. Aaraji Mathu Dandi
  2. Abhu Dandi
  3. Aimi
  4. Ajit Dandi
  5. Alam Dandi
  6. Aliapur
  7. Amarganj Ehatmali
  8. Amarganj Mustqil
  9. Araji Nand Simaria
  10. Balpur Patti Ehatmali
  11. Balpur Patti Mustqil
  12. Barha (ct)
  13. Bar Nawada
  14. Bhagvantpur Bajhera
  15. Bhaisaha Ehatmali
  16. Bhaisaha Mustqil
  17. Bhan Dandi
  18. Bhanpur
  19. Bhura
  20. Bindhuwa
  21. Chand Dandi
  22. Chinaura Ehatmali
  23. Chinaura Mustqil
  24. Dandia Bhasaudi
  25. Daulatganj Ehatmali
  26. Daulatganj Mustqil
  27. Devipura
  28. Dhakia Natha
  29. Gahluia
  30. Gaunera
  31. Gauneri Badi
  32. Gauneri Dan
  33. Gazipur
  34. Goonchh (onch)
  35. Gularia Jafarpur
  36. Gularia Sakatpur
  37. Guteha
  38. Handa
  39. Harchuia
  40. Jagdish Pur
  41. Jagipur Chhitaunia
  42. Jahanabad
  43. Jamlapur
  44. Jangrauli Pul
  45. Jatipur
  46. Jiraunia
  47. Kahdaiya Navada
  48. Kalyanpur Khas
  49. Kanakore
  50. Kanja Nath
  51. Kataiya Islam
  52. Khamriapul
  53. Kharuwa Ehatmali
  54. Kharuwa Mustqil
  55. Khera
  56. Khujraha
  57. Khundara
  58. Kukrikhera
  59. Lalauri Khera
  60. Lalpur
  61. Madhuwa Nagri Ehatmali
  62. Madhuwa Nagri Mustqil
  63. Magrasa
  64. Makrandpur Mafi
  65. Manpur
  66. Mathu Dandi Ehatmali
  67. Mathu Dandi Mustqil
  68. Meerapur Ehatmali
  69. Meerapur Mustqil
  70. Mirapur
  71. Mitrasenpur
  72. Nand Pasiapur
  73. Nand Simaria
  74. Navada Kadhaiya
  75. Navada Kishandas
  76. Navadia Dahla
  77. Navadia Sharifganj Ahatmali
  78. Navadia Sharifganj Mustqil
  79. Nawada Khushali
  80. Nizam Dandi
  81. Noorpur
  82. Pakria Naugwan Ehatmali
  83. Pakriya Naugwan Mustqil (ct)
  84. Pauta Kalan
  85. Pipra Bale
  86. Pipra Bhagu
  87. Puraina
  88. Purnapur
  89. Pyas
  90. Raipur Ehatmali
  91. Raipur Mustqil
  92. Rampura Mishra
  93. Rampura Ujhainia Ehatmali
  94. Rampura Ujhainia Mustqil
  95. Roop Pur Kamalu
  96. Roop Pur Kripa
  97. Saijna Mustqil
  98. Saijna Sahraee
  99. Sakatpur
  100. Sandia Ehatmali
  101. Sandia Mustqil
  102. Saraura
  103. Sarauri
  104. Sathrapur Ehatmali
  105. Sathrapur Mustqil
  106. Shahee
  107. Sharifganj
  108. Shivpuria
  109. Simra Jagir
  110. Simria Tarachandra
  111. Siya Bari Patti
  112. Sunderpur
  113. Surajpur Urf Shivnagar
  114. Uganpur
  115. Ujhainia Rampura Ehatmali
  116. Ujhainia Rampur Mustqil
  117. Umarsar Ehatmali
  118. Umarsar Mustqil

एक ब्लॉक में गांव का क्या महत्व है?

गांव का महत्व ब्लॉक ही नही अपितु जिला, राज्य और देश में व्यापक है। गाँव ही प्रशासन, अर्थव्यवस्था और समाज की सबसे बुनियादी इकाई होता है। आसान भाषा में समझें तो ब्लॉक कई सारे गाँवों से मिलकर ही बनता है। विकास कार्यों की वास्तविक रिपोर्ट गाँव से ही ऊपर प्रशासन को जाती है। 

ग्राम पंचायत → ब्लॉक → जिला → राज्य (यही प्रशासनिक श्रृंखला है)

गांव का महत्व निम्न आधारों पर माना गया है :
  • आर्थिक 
  • सामाजिक एवं सांस्कृतिक आधार पर
  • राजनैतिक आधार पर 
  • प्रशासनिक आधार पर महत्व आदि।

FAQs about Lalauri Khera village list

Lalauri Khera Block किस तहसील में पड़ता है?

ये पीलीभीत तहसील के अंतर्गत आता है। पीलीभीत जिले की सभी तहसीलों की जानकारी यहां दी गई है।

पीलीभीत में कितने विकासखंड हैं ? Blocks in Pilibhit District

पीलीभीत जिले में 7 ब्लॉक हैं जिनके नाम हैं : ललौरी खेड़ा, अमरिया, मरौरी, बिलसंडा, बरखेड़ा, पूरनपुर, बीसलपुर। पीलीभीत जिले के सभी विकासखंड और उनमें गांवों की संख्या यहां दी गई है।

Lalauri khera block ka address क्या है?

इसका प्रशासनिक भवन पीलीभीत बरेली रोड पर पड़ता है जो जिला मुख्यालय से 6 किलोमीटर दूर स्थित है जो कि सरकारी प्राथमिक चिकित्सालय के लगभग पास ही है।

पीलीभीत जिले में कितने ब्लॉक हैं, उनके नाम — Pilibhit Block List

Pilibhit district में 7 ब्लॉक हैं जो हैं : ललौरी खेड़ा, अमरिया, मरौरी, बिलसंडा, बरखेड़ा, पूरनपुर, बीसलपुर।  जिला एक बड़ी प्रशासनिक इकाई होती है। बेहतर प्रशासन और विकास योजना के लिए जिले को तहसील, ब्लॉक (विकासखंड) और ग्राम पंचायत में विभाजित किया जाता है।

पीलीभीत जिले में कितने ब्लॉक हैं — Pilibhit All Block list

Pilibhit all block name list

Pilibhit उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्र का महत्वपूर्ण जिला है जहां प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए ब्लॉक स्तर की प्रणाली बनाई गई है। पीलीभीत जिले में 1440 गांव हैं जो इन 7 blocks के अंतर्गत आते हैं। जिले के सभी ब्लॉक/विकासखंड इस प्रकार हैं :-
  1. Amaria
  2. Marauri
  3. Lalaurikhera
  4. Barkhera
  5. Bilsanda
  6. Bisalpur
  7. Puranpur

किस ब्लॉक में कितने गांव हैं, पूरी जानकारी !

Block name: Amariya
Number of villages : 205

Block name: Lalaurikhera
Number of villages : 118

Block name: Marori
Number of villages : 147

Block name: Barkhera
Number of villages : 148

Block name: Bilsanda
Number of villages : 173

Block name: Bisalpur
Number of villages : 147

Block name: Puranpur
Number of villages : 500

Note : गांव की संख्या के सम्बंध में ये डाटा "view village" website से लिया गया है, जो कि अनुमानित है।

गांव की संख्या अलग-अलग स्रोतों में थोड़ी अलग बताई गई है। Official Pilibhit website (pilibhit.nic.in) के अनुसार लगभग 1440 गांव हैं, जबकि कुछ अन्य वेबसाइट्स पर यह संख्या 1438 बताई गई है।

ब्लॉक क्यों आवश्यक हैं?

  • जिला का काम आसान होता है।
  • सरकारी योजनाएं तेजी से लागू होती हैं।
  • गांव की समस्याएं Higher authorities तक जल्दी पहुंचती हैं।
  • Local development monitering आसान होता है।
  • सरकारी योजनाओं को कागजों से धरातल तक पहुंचाने में अहम योगदान होता है।
इसे ऐसे समझ सकते हैं :

District : Planning
Block : Implementation
Village : Beneficiary

FAQs about Pilibhit Block List

ब्लॉक का मुख्य अधिकारी कौन होता है ?

Block का मुख्य अधिकारी (या सबसे बड़ा अधिकारी) BDO होता है जिसका पूर्ण रूप है Block Development Officer (प्रखंड विकास अधिकारी)। ये ब्लॉक का राज्य सरकार द्वारा राज पत्रित अधिकारी होता है। इसका काम ब्लॉक में योजनाओं को लागू करना, मॉनिटर करना और पंचायत समिति की बैठकों का संचालन करना है।

पीलीभीत में कितने ब्लॉक और तहसील हैं?

पीलीभीत एक जिला है जिसमें 7 ब्लॉक हैं और 5 तहसील हैं। पीलीभीत की तहसीलों के बारे में समस्त जानकारी यहां दी गई है। 

ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख का क्या रोल होता है?

ब्लॉक प्रमुख, विकासखंड स्तर पर चुना हुआ जन प्रतिनिधि होता है जो पंचायत समिति/क्षेत्र पंचायत का अध्यक्ष होता है। इसका काम होता है क्षेत्र पंचायत मीटिंग के माध्यम से ये तय करना कि
  • किस गांव में क्या विकास कार्य होना है?
  • किस गांव को प्रथिमिकता मिलेगी?
  • किस योजना/कार्य का प्रस्ताव भेजना है आदि।
इसके अलावा जनता की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाना, सरकारी योजनाओं की निगरानी करना भी है।

पीलीभीत जिले का सबसे बड़ा ब्लॉक कौन सा है?

पूरनपुर, जिसमें गांव की संख्या करीब 500 है।

Lost UP Ration Card: राशन कार्ड खो गया तो राशन कैसे मिलेगा और क्या करें

UP Ration card खो जाने पर आप योजना के लिए अपात्र नही हो जाते। ऐसे में आपको खाद्यान्न मिलेगा, लेकिन यहां आपको अब पात्रता पर्ची की आवश्यकता होगी। इसे e ration card या ration slip भी कहा जा सकता है। जैसे आप राशन की दुकान पर अपना राशन कार्ड साथ ले जाते हैं उसी तरह ये पात्रता पर्ची आपको साथ ले जानी है, साथ ही कोटेदार/दुकानदार को सूचित भी करना है।

राशन कार्ड खो जाना एक आम समस्या है। लोग अक्सर इस दस्तावेज को गुम कर देते हैं लेकिन क्या इसके खो जाने पर आपको राशन मिलना बंद हो जायेगा, या फिर आपको राशन अब कैसे मिलेगा? साथ ही पात्रता पर्ची आपको कैसे और कहां से मिलेगी इस सभी के बारे में यहां जानकारी दी गई है।

UP Ration card खो गया, क्या करें?

अब आपके काम पात्रता पर्ची आएगी। जिसे आप FCS UP portal 2026 से डाउनलोड कर सकते हैं। राशन कार्ड न होने पर ये पर्ची आप कोटेदार के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं। इसमें भी मुखिया का नाम और पता (फोटो सहित) साथ ही RC number, और family members का नाम, आधार संख्या और मुखिया के साथ सम्बंध (जैसे : पुत्र, पुत्री, सास ससुर, पति) दिया रहता है। ये पात्रता पर्ची आप किसी भी CSC पर जाकर निकलवा सकते हैं।

अब राशन कैसे मिलेगा? Fcs fcs up gov in पात्रता पर्ची प्रिंट

राशन कार्ड खो जाने पर आपको राशन मिलना जारी रहेगा, बिना physical ration card के आप अपात्र घोषित नही हो जाते । इसके लिए आपको पात्रता पर्ची की आवश्यकता होगी जिसे आप खाद्य पोर्टल FCS FCS up gov in से निकाल सकते हैं। ध्यान दें इसके लिए आपको राशन कार्ड नम्बर पता होना चाहिए क्योंकि पहले ration card list में ये ऑप्शन मौजूद था लेकिन अब नही है।

राशन कार्ड नम्बर पता है साथ ही ration card से linked mobile number आपके पास है। क्योंकि इस process में registered mobile no पर एक otp भेजा जाता है। इसके बाद ही आप patrata parchi print कर सकते हैं। 
 

Fcs fcs up gov in patrata parchi print (step-by-step)

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें । FCS fcs.up.gov.in
  2. अब "राशन कार्ड की पात्रता सूची में खोजें" लिंक पर क्लिक करें।
    FCS up nic 2026

  3. एक पेज ओपन होगा यहां ration card number और कैप्चा भरें। इसके बाद "पात्रता सूची में खोजने हेतु otp प्राप्त करें" लिंक पर क्लिक कर आगे बढ़ें ।
    FCS FCS up gov in

  4. आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP प्राप्त होगा जिसे वेबसाइट पर डालें और verify करें।
  5. अब आपके सामने राशन कार्ड नम्बर, मुखिया का नाम शो होगा इसपर क्लिक करें। 
  6. अब आपके सामने ये open हो जाता है जो e ration card कहलाता है जिसे आप डाउनलोड कर लें और प्रिंट करा लें। यही patrata parchi है जिसका उपयोग आप असली राशन कार्ड की जगह कर सकते हैं।

FAQs about "Lost Ration Card"

Ration card number नही पता, कहां से मिलेगा?

इसके लिए आप अपने कोटेदार से संपर्क कर सकते हैं जो कि सबसे आसान है। साथ ही आप राशन हेल्पलाइन नंबर 1967 पर फोन लगाकर पता कर सकते हैं।

Ration slip/e ration card क्या है?

Users राशन कार्ड के digital format को ही e ration card कहते हैं और आप इसे डाउनलोड, print करा सकते हैं और जिसे राशन कार्ड की तरह राशन की दुकान पर उपयोग किया जाता है। इसे ही Ration slip या patrata parchi कहते हैं।

District wise ration card list कैसे देखें?

जिला वार राशन सूची आप एनएसएसए पोर्टल पर चेक कर सकते हैं। जैसे की हमने Pilibhit ration card list name check करने की एक complete guide दी है, इसी तरीके से आप यूपी के सभी 75 जिलों की राशन सूची निकाल सकते हैं और beneficiary name check कर सकते हैं।

राशन कार्ड खो जाने पर राशन मिलना जारी रहेगा या नही!

जी बिलकुल जारी रहेगा, क्योंकि इसका मतलब ये नही कि आपका नाम खाद्यान्न सूची से कट गया है। 

EPFO Member Home क्या है? UAN Login के बाद इसका इस्तेमाल कैसे करें

UAN login करने के बाद आप Member Home [dashboard] पर पहुंच जाते हैं। अब अगर आप PF balance, KYC या withdrawal option ढूंढ रहे हैं, तो ये सभी काम EPFO Member Home dashboard से होते हैं।

EPFO member home एक ऐसा डैशबोर्ड है जहां कोई employee अपने PF खाते का अवलोकन कर सकता है funds को manage कर सकता है या उन्हें withdraw करने के ऑप्शन इसी में मिलते हैं। कोई भी सरकारी या प्राइवेट कर्मचारी इसमें आवश्यक लॉगिन क्रेडिटेंशियल का इस्तेमाल कर pf account login कर सकता है और उसे कंट्रोल भी यहीं से कर सकता है।

EPFO Member Home/dashboard का क्या उद्देश्य है? इसकी आवश्यकता

ये वही पैसा है जो आपकी सैलरी में से PF के नाम पर कटता है। अब उदाहरण के लिए जैसे आप बैंक में पैसे जमा करते हैं तो उन्हें चेक कर सकते हैं, आवश्यकता पड़ने पर withdrawal भी सकते हैं या अपने फोन में banking सेवाओं को एक्सेस कर सकते हैं।

ये भी बिलकुल आपके उसी पैसे की तरह है। जिसे आप आवश्यकता पड़ने पर निर्धारित शर्तों के तहत निकाल सकते हैं लेकिन ये real time withdrawal नही होता। इसके लिए कुछ दिन लगते हैं। EPFO portal users को अपने account को manage करने की सुविधा online उपलब्ध कराता है, member home के जरिए। 

UAN login के बाद member home में यूजर्स को किस तरह की सेवाएं उपलब्ध होती है?

EPFO पोर्टल पर इसे employees login भी कहा जा सकता है। किसी भी यूजर्स को इस पोर्टल की सभी सेवाओं का फायदा login के उपरांत मिलता है, कुछ के नाम हैं :

View passbook : इस विकल्प के जरिए आप अपना PF balance, महीने बार जमा राशि और ब्याज देख सकते हैं, funds का पूरा विवरण यहां रहता है।

Manage kyc : aadhaar card details, PAN और बैंक खाते की जानकारी इसी के जरिए अपडेट और बेरीफाई की जा सकती है।

Profile : user का पर्सनल डाटा दिया रहता है साथ ही ज्वाइनिंग तारीख यहां दी रहती है। यहां इस information को अपडेट/चेक करने का ऑप्शन रहता है।

Online services : PF withdrawal, pension claim जैसी सेवाएं इसी सेक्शन में मिलती हैं जिनका उपयोग करके आप अपना fund अपने बैंक खाते में ट्रांसफर कर सकते हैं।

EPFO Member Home services का लाभ कैसे मिलेगा? EPFO employee login

  1. सबसे पहले ऑफिशियल पोर्टल पर विजिट करें www.epfindia.gov.in
  2. Services में for employees पर क्लिक करें।
    Member home login kaise kare 2026

  3. अब services कॉर्नर में Member UAN/Online services (OCS/OTCP) link पर क्लिक करें।
    Epf member home login 2026

  4. अब एक लॉगिन पेज खुलता है। यहां UAN, पासवर्ड और कैप्चा डालकर लॉगिन करें
  5. इसके बाद आप epfo portal पर लॉगिन हो जाते हैं, यही Member Home Dashboard है।
  6. अब आप अपनी जरूरत के अनुसार Passbook, KYC या Online Services चुन सकते हैं या fund withdrawal की online request डाल सकते हैं

UAN Logged in , member Home पर पहुंच गए अब Next step

दरअसल इसपर उपलब्ध सेवाएं पहले ही बताई जा चुकी हैं और इन सभी का इस्तेमाल आप member login के बाद ही कर सकते हैं। ये सेवाएं (link form में) डैशबोर्ड में show होती हैं। आप ज़रूरत अनुसार इनमें से चुन सकते हैं, कुछ नीचे दी हैं :
  • PF बैलेंस तुरंत चेक करना
  • PF ट्रांसफर (पुरानी कंपनी से नई कंपनी)
  • ऑनलाइन PF withdrawal क्लेम
  • पेंशन (EPS) से जुड़ी जानकारी
  • KYC स्टेटस और अपडेट
  • क्लेम स्टेटस ट्रैक करना आदि।

FAQs about UAN EPFO member home

मुझे लॉगिन पेज शो नही हो रहा? UAN Login Page blank 

इस पोर्टल का सर्वर काफी व्यस्त रहता है ऐसे में आप दोबारा try कर सकते हैं। कई बार ये देर से लेकिन खुल जाता है।

मुझे EPFO की जानकारी नहीं है, मुझे कहां से अपना काम कराना चाहिए?

हां ये एक तरह की टेक्निकल जानकारी है। ऐसे में आप अपने किसी परिवारजन की मदद ले सकते हैं या फिर नजदीकी CSC पर जाएं।

क्या मै epf member passbook download कर सकता हूं?

जी हां, यहां आपको ये ऑप्शन दिया रहता है जहां क्लिक करने पर Passbook और claim status देखने के लिए अलग passbook portal खुलता है और अब आप यहां से पासबुक download/print कर सकते हैं अथवा monthly जमा होने वाले पैसे की details check कर सकते हैं।

इस तरह कोई भी member/employee EPFO पोर्टल पर लॉगिन कर member home या डैशबोर्ड पर उपलब्ध ऑनलाइन सेवाओ का लाभ ले सकता है। इस पोर्टल ने अब नौकरी करने वालों के लिए उनके PF खाते तक पहुंच को बहुत आसान कर दिया है। यूजर्स घर बैठे बिना किसी ऑफिस के चक्कर लगाए और समय बर्बाद करे अपने PF account को check और funds को मैनेज कर सकते हैं।

इस topic से जुड़ी सभी समस्याओं और जानकारी के लिए हमने dedicated post की हैं जिनके लिंक यहां मिलेंगे।

Bhlcane com Ganna Calendar 2026: Purchi Online Check करने का आसान तरीका

Bhlcane com वेबसाइट अब परमानेंटली बंद हो चुकी है तो ऐसे में उत्तर प्रदेश के सभी गन्ना किसान जो Bajaj Ganna factory पर सप्लाई करते हैं वे caneup.in/eganna app की मदद से satta data (supply ticket, cane calendar, survey, cane payment etc) check कर सकते हैं आगे पूरी प्रक्रिया दी गई है।

Quick Overview about BHLCANE

  • Website Name: Bhlcane
  • Url : Bhlcane.com (not working)
  • Official Login Page: Not available, permanently closed 
  • Category: sugar industry, ganna purchi calendar  
  • Requirements: District name, Factory, Farmer code, Village code ( also you can check information through by name)
  • Cane crushing season : 2025-26

गन्ना पर्ची देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट क्या है? Caneup

इसके लिए अब 2025 - 26 में caneup web portal और eganna ऐप का इस्तेमाल किया जाता है। इसपर आपको Bajaj group की सभी फैक्ट्रियों का डाटा मिलेगा। इस ग्रुप की सभी फैक्ट्री हैं ।

Official website link : 


Ganna purchi Bhlcane 2026 - कैसे जानें गन्ना पर्ची का स्टेटस, सट्टा डाटा?

इसके लिए नीचे दी गई आसान स्टेप्स को follow करें :

  1. सबसे पहले enquiry.caneup.in web portal पर विजिट करना है ।
    Bajaj sugar mill purchi calendar

  2. आंकड़े देखें ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद कैप्चा भरकर आगे बढ़ें।
  4. अब एक नया पेज ओपन होगा जहां आपको District name, Factory, Farmer code, Village code भरना है, और देखें पर क्लिक करना है।
  5. अब आप गन्ना सट्टा पर successfully login हो चुके हैं। 
  6. अब यहां आप गन्ना पर्ची कैलेंडर, गन्ना सर्वे, सप्लाई टिकट इत्यादि देख सकते हैं।

Bajaj sugar mill list — सभी मिलों के नाम

  1. Gola Gokarannath Mill
  2. Palia Kalan Mill
  3. Kinauni Mill
  4. Thanabhawan Mill
  5. Budhana (Bhaisana) Mill
  6. Bilai Mill
  7. Barkhera Mill
  8. Gangnauli Mill
  9. Maqsoodapur Mill
  10. Pratappur Mill
  11. Rudauli / Rudhauli Mill
  12. Utraula Mill
  13. Kundarkhi Mill.

FAQs about Bhlcane UP

मैं अपनी गन्ना पर्ची कैसे निकाल सकता हूं?

अब आप caneup, eganna app का सहारा ले सकते हैं। एक गन्ना किसान के लिए ये बहुत महत्वपूर्ण हैं क्योंकि अब प्रदेश में supply ticket online जारी होते हैं। ऐसे में गन्ना तौल दिनांक से करीब 3 दिन पहले ऐप में ये सप्लाई टिकट show होने लगता है।

गन्ना सप्लाई टिकट में तौल दिनांक कौन सी है?

Supply ticket में टिकट नंबर, ftn/col , पर्ची जारी होने का दिनांक, तौल दिनांक (despatch date) दिया रहता है। दी गई तौल दिनांक के अनुसार फैक्ट्री के नियमानुसार तय समय सीमा में गन्ना फैक्ट्री को सप्लाई करना होता है।

Final words 

इस तरह यहां हमने Bhlcane, इसके top alternative caneup और इससे ganna satta data जैसे cane calendar, supply ticket, cane payment etc के बारे में जानकारी दी। अब भी आपके मन में कोई सवाल है तो हमें कमेंट में बताएं।

पीलीभीत जिला में कितनी तहसील हैं? उनके नाम | Pilibhit Tehsil List

Pilibhit district में 5 तहसील हैं जिनके नाम हैं : पीलीभीत, अमरिया, पूरनपुर, कलीनगर और बीसलपुर। जहां कलीनगर और अमरिया नए नाम हैं, इन्हे 2015 में तहसील बनाया गया। कलीनगर तहसील, पूरनपुर के कुछ गांवों को मिलाकर बनी है जबकि अमरिया पीलीभीत के कुछ गांवों को मिलाकर बनी।

Note : कलीनगर और अमरिया तहसील के गठन के लिए राज्य सरकार ने 2015 में निर्णय लिया था, और इसका official Gazette notification / दर्जा 08 दिसंबर 2016 से लागू हुआ।

पीलीभीत उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में से एक महत्वपूर्ण जिला है। जहां जो राज्य को 1 लोकसभा सीट और 3 विधान सभा सीट देता है। प्रशासनिक सुविधाओं हेतु जिले को कई उपजिलों (तहसील) में बांटा गया है। पीलीभीत के लिए इनकी संख्या 5 है। तहसील प्रशासनिक ढांचे में महत्वपूर्ण स्थान रखती है जिसके कारण लोग अक्सर exam, GK, सरकारी काम के लिए इनके बारे में पूछते हैं। आगे लेख में पीलीभीत की सभी तहसीलों के नाम दिए गए हैं।

पीलीभीत जिले में कुल कितनी तहसील हैं, उनके नाम – Pilibhit Jile Mein Tehsil Kitni Hain

Pilibhit all tehsil names

पीलीभीत जिले में 5 तहसील हैं जिनके नाम इस प्रकार हैं :-
  • पीलीभीत तहसील – जिला मुख्यालय और सबसे पुरानी तहसील।
  • पूरनपुर – कृषि प्रधान क्षेत्र, आजादी के वक्त भारत विभाजन के बाद बड़ी संख्या में सिख शरणार्थी यहां बसाए गए। 
  • बीसलपुर – व्यापारिक गतिविधियाँ, जिले की सबसे बड़ी तहसील।
  •   अमरिया – तहसील के साथ एक ब्लॉक भी है।
  • कलीनगर – पूरनपुर से 170 गांव अलग करके बनाई गई।
पहले सिर्फ तीन तहसील थीं, Pilibhit, Puranpur and Bisalpur. बाद में दो नई तहसील अस्तित्व में आईं कलीनगर और अमरिया। इसके बाद Pilibhit district में कुल तहसील की संख्या 5 हो गई।

जिले में एक तहसील की उपयोगिता क्या होती है?

दरअसल में जिला एक बड़ी इकाई है जिसमें प्रशासन व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए इसे कई sub division (उपजिलो,Tehsil) में बांट दिया जाता है। सीधे तौर पर, जिला प्रशासन में तहसील निचले स्तर की इकाई होती है जो जमीनी स्तर पर योजनाओं को लागू करती है और आमजन तक पहुंचाती है। एक तहसील के निम्न कार्य होते हैं :

नागरिक सुविधा : कानूनी दस्तावेज (आय, जाति, निवास और अन्य प्रमाण पत्र), स्टाम्प और रजिस्ट्री सम्बंधी सेवाएं।

प्रशासनिक सेवाएं : जिला प्रशासन की इकाई जिसमें जिले को छोटे प्रशासनिक क्षेत्र में बांटकर जिले से दूर दराज के लोगों को सुगमतापूर्ण विकास योजनाओं और सेवाएं को पहुंचाना। 

राजस्व और भूमि प्रबंधन : भूमि बिबाद, भूमि रिकॉर्ड और राजस्व संग्रहण आदि।

न्यायिक शक्तियां : भूमि से संबंधित मामलों में तहसीलदार मजिस्ट्रेट की तरह फैसला सुना सकते हैं।

FAQs about Pilibhit Tehsil list

Pilibhit में नवीनतम तहसील कौन सी हैं? 

अमरिया और कलीनगर, ये दोनो तहसील 2015 (निर्णय)” + “2016 (आधिकारिक लागू) में बनी।

तहसील का सबसे बड़ा अधिकारी कौन होता है?

तहसील का सबसे बड़ा अधिकारी तहसीलदार होता है, जो राजस्व संग्रह, भूमि रिकॉर्ड और तहसील के प्रशासनिक कार्यों का प्रमुख होता है। लेकिन बड़े प्रशासनिक और सुरक्षा के मामले में SDM (सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट) tehsildar से ऊपर होते हैं। जो जिले के डीएम के सहायक के तौर पर भी काम करते हैं।

पीलीभीत की सबसे बड़ी तहसील कौन सी है?

बीसलपुर, अब सबसे बड़ी तहसील है। पहले ये दर्जा पूरनपुर के पास था जो जिले ही नही अपितु बरेली मंडल में सबसे बड़ी तहसील थी। इसमें कुल राजस्व गांव की संख्या 495 थी ।

Pilibhit में कितनी तहसील हैं?

5।

Also read it: 
Fcs UP राशन कार्ड लिस्ट 2026 में अपना नाम कैसे देखें पीलीभीत के लाभार्थियों के लिए।

पीलीभीत में कितने कस्बे/नगर हैं? उनके नाम | Pilibhit Nagar Panchayat & Nagar Palika List

कस्बा (Town) का सामान्य अर्थ छोटे शहरी क्षेत्र से होता है, जो गाँव और बड़े शहर के बीच की कड़ी माना जाता है। कस्बे वे क्षेत्र होते हैं जहाँ शहरी सुविधाओं का विकास शुरू हो चुका होता है, लेकिन वे पूर्ण रूप से बड़े शहर नहीं होते। पीलीभीत एक जिला है, जो नगरीय और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों से मिलकर बना है। प्रशासनिक रूप से पीलीभीत जिले के नगरीय क्षेत्रों को नगर पंचायत (NP) और नगर पालिका परिषद (NPP) के रूप में वर्गीकृत किया गया है। आम बोलचाल में इन सभी नगरीय क्षेत्रों को कस्बा या टाउन कहा जाता है। 

वर्तमान में पीलीभीत जिले में कुल 9 नगरीय क्षेत्र हैं, जिनमें बरखेड़ा, बिलसंडा, गुलरिया भिंडारा, जहानाबाद, कलीनगर, न्योरिया हुसैनपुर, बीसलपुर, पूरनपुर और पीलीभीत शामिल हैं।

नोट: “कस्बा” कोई प्रशासनिक श्रेणी नहीं है, बल्कि आम बोलचाल का शब्द है। सरकारी रिकॉर्ड में केवल नगर पंचायत और नगर पालिका परिषद की मान्यता होती है।

Pilibhit Town List 2026: पीलीभीत के सभी कस्बे, नगर पंचायत और नगर पालिका परिषद

Pilibhit ke kasbe/nagar ke naam

पीलीभीत में नौ नगरीय क्षेत्र हैं जिन्हें आप कस्बा या टाउन कह सकते हैं। 
  1. Barkhera (NP)
  2. Bilsanda (NP)
  3. Bisalpur (NPP)
  4. Gulariya Bhindara (NP)
  5. Jahanabad (NP)
  6. Kalinagar (NP)
  7. Nyoria Husainpur (NP)
  8. Pilibhit (NPP)
  9. Puranpur (NPP)

नोट: यहां NPP, NP full form और मतलब है :
NP = नगर पंचायत, NPP = नगर पालिका परिषद

किसी क्षेत्र विशेष को उसकी जनसंख्या के आधार पर नगर पंचायत, नगर पालिका परिषद या नगर निगम का दर्जा दिया जाता है। इन शहरी निकायों में नगर निगम (सबसे बड़ा), नगर पालिका परिषद (मध्यम), और नगर पंचायत (सबसे छोटा ) होता है।

Nagar Palika Parishad और Nagar Panchayat का गठन किस आधार पर होता है?

नगर पालिका परिषद : 1 लाख से 5 लाख आबादी वाले क्षेत्र में नगर पालिका परिषद की स्थापना की जाती है। इसमें नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव होता है।

नगर पंचायत : इसका स्थापना उन क्षेत्र में की जाती है जहां की जनसंख्या 20000 से 1 लाख तक होती है। ये वे क्षेत्र होते हैं जो अभी अभी ग्रामीण से नगरीय क्षेत्र में परिवर्तित हुए हैं। नगरों में नगर पंचायत अध्यक्ष (चेयरमैन) का चुनाव होता है। हालांकि कई बार स्थानीय परिस्थितियों के आधार इसके गठन के मानदंड अलग भी हो सकते हैं।

FAQs about Pilibhit ke Kasbe/Town

पीलीभीत में नगर पंचायत किन कस्बों में है?

इसका गठन छोटे कस्बों में होता है। जैसे बरखेड़ा, बिलसंडा, गुलरिया भिंडारा, जहानाबाद, कलीनगर, न्योरिया हुसैनपुर में नगर पंचायत की व्यवस्था है।

पीलीभीत में नगर पालिका परिषद किन नगरों में है?

ये नगर जनसंख्या की दृष्टि से बड़े होते हैं । बीसलपुर, Pilibhit, Puranpur में नगर पालिका परिषद का गठन होता है।

क्या NPP जैसे पीलीभीत, पूरनपुर और बीसलपुर नगर निगम सकते हैं।

हां, जनसंख्या और नगरीय विस्तार बढ़ने पर राज्य सरकार नगर पालिका परिषद [NPP] को नगर निगम में अपग्रेड कर सकती है, बशर्ते इसके लिए इन NPP की जनसंख्या कम से कम 05 लाख होनी चाहिए।

Pilibhit राशन कार्ड सूची 2026 कैसे देखें? FCS UP से ऑनलाइन तरीका

पीलीभीत राशन कार्ड लिस्ट 2026 आप घर बैठे ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके लिए आपके पास स्मार्टफोन, इंटरनेट और FCS UP की आधिकारिक वेबसाइट की जानकारी होनी चाहिए। यदि आपका पुराना राशन कार्ड है या आपने नया आवेदन किया है, तो इस सूची में नाम दिखना बहुत जरूरी होता है। सूची में नाम होने का मतलब है कि आप राशन योजना के पात्र लाभार्थी हैं।

Fcs UP की ऑफिशियल वेबसाइट क्या है? 

इसके लिए यूपी राज्य सरकार द्वारा एक पोर्टल की व्यवस्था की गई है। जिसपर आपको ration card related सभी सुविधाएं और जानकारियां एक ही जगह मिलेंगी। इसका url है : 


यहां हमने ऑफिशियल लिंक दी है। जिसपर आप यहीं से विजिट कर सकते हैं।

UP ration card list 2026 में Pilibhit जिलें के लाभार्थी का नाम कैसे खोजें?

जैसा कि UP में NFSA की खाद्य स्कीम लागू है जो कि एक राष्ट्रीय योजना है। ऐसे में राज्य की एक राशन लाभार्थी सूची होती है जो कि district wise होती है। ऐसे में आप पीलीभीत के किसी भी लाभार्थी/आवेदक का नाम यूपी राशन सूची 2026 में चेक कर सकते हैं। नीचे step by step जानकारी दी गई है।

Step 1. FCS UP portal पर विजिट।

सबसे पहले अपना ब्राउजर ओपन करें। और इसमें type करें fcs up सर्च करें और first link पर क्लिक करें।
या
ऊपर दी गई ऑफिशियल fcs up gov in पर विजिट करें।

Step 2. “राशन कार्ड की पात्रता सूची” पर क्लिक करें

Portal पर महत्त्वपूर्ण लिंक कॉर्नर दिया गया है। इसमें दी गई लिंक "राशन कार्ड की पात्रता सूची" पर क्लिक करें।

FCS UP ration card list

Step 3. जिला चुने 'Pilibhit'

अब आपके सामने जिले बार डाटा आ गया है । इसमें Pilibhit खोजें और इसपर क्लिक करें।

Step 4. ग्रामीण/नगरीय क्षेत्र चुने और आगे बढ़ें।

अब आप जिस क्षेत्र से belong करते हैं उसे चुने।

नगरीय क्षेत्र के लाभार्थी 
  • अपना town चुने 
  • दुकानदार के सामने blue colour में दिए संख्या पर क्लिक करें। (Aay और PHH के लिए अलग नम्बर हैं)
    FCS up ration list Uttar Pardesh

  • इसके बाद लिस्ट खुल जायेगी। जिसमें आप लाभार्थी नाम चेक कर सकते हैं।

ग्रामीण क्षेत्र के लाभार्थी
  • अपना ब्लॉक चुने 
  • अपनी ग्राम पंचायत चुने 
  • दुकानदार के सामने blue colour में लिखी संख्या पर क्लिक करें। (Aay और PHH के लिए अलग नम्बर हैं)
  • अब लिस्ट खुल जाती है जिसमें ration card beneficiary name चेक कर सकते हैं।
आप इस ration card list को save/download भी कर सकते हैं।

FCS UP Ration card list में ये डिटेल्स मौजूद रहती हैं : डिजिटाइज्ड राशन कार्ड संख्या, धारक का नाम, पिता/पति का नाम, माता का नाम, कुल यूनिट, राशन कार्ड जारी ( डिजिटल हस्ताक्षर ) करने की तिथि।

यहां ration card number masked होता है जहां शुरू के और बाद के कुछ अंक show होते हैं और बीच के अंक masked (छुपे) रहते हैं। ऐसे में आप इस लिस्ट से RC number प्राप्त नही कर सकेंगे।

FAQs about Pilibhit ration card list

Pilibhit में कुछ कितने राशन कार्ड धारक और लाभार्थी हैं? ration card + beneficiaries 

PHH ration card + beneficiaries 
360979 — 1504792

AAY ration card + beneficiaries
36656 — 126928

Total Ration cards + Total beneficiaries 397635 — 1631720

नोट: उपरोक्त आंकड़े समय-समय पर बदल रहते हैं। नवीनतम जानकारी FCS UP portal से देखें।

क्या 2026 में नई FCS UP ration card list जारी हुई है?

ये सूची yearly update नही होती, बल्कि हर महीने इसमें कुछ ration card जुड़ जाते हैं और कुछ निरस्त हो जाते हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि ये मंथली अपडेट होती है।

क्या यहीं से Ration slip download (पात्रता पर्ची डाउनलोड) कर सकते हैं?

नही, अब इसी लिस्ट से राशन कार्ड डाउनलोड नही होता है बल्कि इसके लिए website पर अन्य विकल्प मौजूद है। "राशन कार्ड की पात्रता सूची में खोजें" लिंक पर क्लिक कर आप ration card download कर पाएंगे। इसके लिए आपको ration card number की जरूरत होती है जो कि ration suchi में masked रहता है। अतः इसे आप अपने कोटेदार/दुकानदार से प्राप्त करें।

Pilibhit और state में राशन सम्बन्धी समस्याओं की शिकायत हेतु helpline number क्या है?

18001800150, 1967

उपरोक्त दोनों नंबर डायल करके राशन कार्ड सम्बन्धी सहायता , शिकायत की जा सकती है। ऐसे में यदि
  1. Ration card नही बना
  2. आवेदन स्टेटस
  3. राशन वितरण सम्बन्धी जानकारी
  4. Ration card कट/निरस्त हो गया
  5. आवेदन के लिए दस्तावेज या नए राशन कार्ड हेतु आवेदन प्रक्रिया
  6. Ration card में यूनिट add/cancel करवाने हेतु इत्यादि।
किसी भी तरह की सहायता के लिए आप ऊपर दिए helpline number पर contact कर सकते हैं।

पेराई सत्र 2025–26: यूपी में सैनिक कोटा व्यवस्था लागू, caneup.in से स्टेटस कैसे चेक करें

Cane crushing season 2025 2026 हेतु सैनिक कोटा व्यवस्था को गन्ना विकास विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा 1 जनवरी 2026 से लागू कर दिया गया है। ये व्यवस्था प्रदेश के सैनिकों, अर्द्धसैनिक बलों व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके परिवारों के लिए है। इसके अंतर्गत चालू सीजन की आगामी गन्ना पर्ची जारी होने में उन्हें 20 प्रतिशत की प्राथमिकता दी जाएगी। इसका लाभ सीधे तौर पर आगामी पर्ची जारी होने पर दिखेगा। 

गन्ना सट्टा में Sainik quota स्कीम का क्या मतलब है?

Army kota status check caneup.in

यदि आप एक गन्ना किसान है तो इसका मतलब शायद आपको पता होगा। ये खासकर उन गन्ना किसानों के हित में है जो एक सैनिक हैं या सैनिक के आश्रित (माता पिता, पत्नी और बच्चे हैं)। दरअसल इससे फायदा ये होता है कि इस व्यवस्था के लागू होने के बाद इन गन्ना किसानों का गन्ना कैलेंडर upadate हो जाता है। Updated cane Calendar में गन्ना पर्चियों का फटबारा 12 fortnight तक न होकर 10वीं fortnight तक ही कर दिया जाता है। जिससे किसान को फायदा ये होता है कि उन्हें बाकि पर्चियां कुछ जल्दी प्राप्त हो जाती है। 

गन्ना सट्टा पर Army quota लगा है या नही, कैसे जाने?

इसके लिए आपको अपना ganna satta check करना होगा। यदि आपने अपने document दे दिए हैं तो इसे update होने में कुछ दिन लग सकते हैं। इसका स्टेट्स चेक करने के लिए आपको अपना ganna calendar check करना होगा। E ganna app और caneup.in website से cane calendar check किया जा सकता है। या आप नीचे दी स्टेप्स को फॉलो करें :

Caneup.in ganna calendar status check online

  1. सबसे पहले caneup.in पर विजिट करें।
  2. आंकड़े देखें विकल्प पर क्लिक करें।
  3. अब एक पेज ओपन होगा जहां आपको captcha fill करना होगा।
  4. इसके बाद आप इन लॉगिन पेज पर redirect होंगे जहां आपको सट्टा देखने के लिए निम्न जानकारी भरनी होगी 
  5. District name, Factory name, Village and grower name या Village/farmer code
  6.  अब आपकी खाता डिटेल्स show होने लगेंगी। जहां नीचे की ओर "कैलेंडर" ऑप्शन मिलेगा। इसपर क्लिक कर आप 2026 Ganna calendar check कर सकते हैं।
सामान्यता सैनिक कोटा लगने के बाद इसमें फर्क ये पड़ता है कि गन्ना पर्ची जो पहले 12 fortnight तक लगाई हुई होती हैं । बाद में 10 fortnight तक कर दी जाती हैं । ऐसे में किसान का सारा गन्ना 2 फोर्टनाइट पहले ही फैक्ट्री को supply कर दिया जाता है।

FAQs about Army quota caneup

सैनिक कोटा व्यवस्था के अंतर्गत कौन गन्ना किसान लाभार्थी होंगे?

इसमें सैनिकों, अर्द्धसैनिक बलों, भूतपूर्व सैनिकों व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को प्राथमिकता दी जाती है। इसके साथ ही सैनिक के माता पिता, पत्नी और बच्चे जिनके नाम पर गन्ना सट्टा है उन्हें भी इस सुविधा का लाभ प्राप्त होगा।

सैनिक कोटा व्यवस्था कब से लागू होगी?

इस पेराई सत्र के लिए ये व्यवस्था 1 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है।

कैसे मिलेगा इस स्कीम का फायदा, सैनिक कोटा हेतु आवश्यक दस्तावेज?

इसके लिए सैनिक का प्रमाण पत्र( id card ), आवेदक का आधार कार्ड और satta code की आवश्यकता होती है।

Note : सैनिक कोटा हेतु आवश्यक Document और इसके आवेदन की प्रक्रिया के संबध में अपने गन्ना ग्राम सेवक से जानकारी जुटा लें। उपरोक्त जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध वेबसाइट्स से ली गई है।

Railway Group D 2025 में UP में कुल कितने पदो पर होगी भर्ती?

RRB Group D की भर्ती state-wise नहीं बल्कि zone-wise की जाती है। ऐसे में Uttar Pradesh में आने वाले दो रेलवे जोन — Prayagraj (NCR) और Gorakhpur (NER) — को मिलाकर कुल 3390 पदों पर Group D 2025 की भर्ती होगी। लेकिन जैसा कि RRB के rules हैं कि कोई कैंडिडेट (पूरे देश से) किसी भी जोन के form भर सकता है। 

Uttar Pradesh में कितने जोन में कितने पदो पर होगी RRB Group D 2025 की भर्ती?

Rrb group d UP 2025 category wise vacancy details

उत्तर प्रदेश में रेलवे के दोनों जोन में कुल 3390 पदो पर 2025 की ग्रुप डी की भर्ती होगी। इसमें जोन हैं : गोरखपुर और प्रयागराज (पुराना नाम इलाहाबाद) । भर्ती सम्बन्धी डाटा कुछ इस प्रकार है :
Gorakhpur, North Eastern Railway (NER) - 1370

Prayagraj, North Central Railway (NCR) : 2020

इन रिक्तियों के संबन्ध में category wise seat डिस्ट्रीब्यूशन आगे दिया गया है।

Prayagraj Zone में कितने पदो पर होगी group d की भर्ती, category wise details?

Prayagraj zone UP में आरआरबी ग्रुप 'डी' 2025 में कुल 2020 पदो पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। इसकी भर्ती प्रक्रिया pan India level पर जारी है। इन पदों का category wise distribution निम्न प्रकार है :
  • UR : 988
  • SC : 229
  • ST : 190
  • OBC : 413
  • EWS : 189
  • Total : 2020

Gorakhpur zone में कितने पदों पर होगी नियुक्ति category wise details?

Gorakhpur railway zone UP में आरआरबी ग्रुप 'डी' 2025 में कुल 1370 पदो पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। इन पदों का category-wise distribution निम्न प्रकार है :
North Eastern Railway (Gorakhpur)
  • UR : 598
  • SC : 215
  • ST : 134
  • OBC : 285
  • EWS : 122
  • Total : 1370

RRB group d 2025 में total vacancy कितनी हैं zone wise details

Railway ने 2025 में group d के 32438 पदो पर भर्ती प्रक्रिया का नोटिफिकेशन जारी किया। फिलहाल भर्ती प्रक्रिया अभी चल रही है जो अभी examination फेज में है। एग्जाम computer based होता है जिसमें कैंडिडेट को 90 मिनट में 100 क्वेश्चन हल करने होते हैं। इसके बाद 
physical
DV (document verification)
और फिर medical test होता है।

कुछ यूजर्स की query थी कि उन्हें vacancy से रिलेटेड zone wise vacancy details चाहिए। 

यहां हमने नीचे समस्त जानकारी दी है :-
  1. Western Railway (Mumbai) - 4672
  2. North Western Railway (Jaipur) - 1433
  3. South Western Railway (Hubli) - 503
  4. West Central Railway (Jabalpur) - 1614
  5. East Coast Railway (Bhubaneswar) - 964
  6. South East Central Railway (Bilaspur) - 1337
  7. Northern Railway (New Delhi) - 4785
  8. Southern Railway (Chennai) - 2694
  9. North Eastern Railway (Gorakhpur) - 1370
  10. Northeast Frontier Railway (Guwahati) : 2048
  11. Eastern Railway (Kolkata) - 1817
  12. Central Railway (Mumbai) : 3244
  13. East Central Railway (Hajipur) : 1251
  14. North Central Railway (Prayagraj) : 2020
  15. South Eastern Railway (Kolkata) : 1044
  16. South Central Railway (Secunderabad) : 1642
अतः उपरोक्त सभी 16 zone को मिलाकर कुल भर्ती : 32438

FAQs about RRB group d Uttar Pradesh

मै Pilibhit "UP" का निवासी हूं, मैं किस जोन से फॉर्म भर सकता हूं?

कोई भी कैंडिडेट चाहे वह Pilibhit district से हो या किसी अन्य जिले से, उपरोक्त किसी भी जोन से फॉर्म आवेदन कर सकता है। ऐसे में candidate को वह zone चुनना बेहतर रहता है जहां उसे after selection, job करने में सुगमता रहे।

क्या रेलवे ग्रुप डी भर्ती pan India level पर होती है?

जी हां, रेलवे की ओर से आने वाली ये भर्ती Pan India level पर आयोजित होती है। इसमें सभी state के candidate आवेदन भर सकते हैं। 

RRB की Group D की भर्ती किस pay level की होती है? 

ये भर्ती 7th Pay commission के Level 1 के पे मैट्रिक्स पर आधारित होती है, जिसमें शुरुआती मूल वेतन ₹18,000 होता है, और महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता (TA) जैसे अन्य भत्तों को मिलाकर कुल in hand salary  ₹22,000-28,000 प्रति माह तक हो सकती है। 
नोट : इस जानकारी की आप किसी मौजूदा रेलवे कर्मचारी से पुष्टि कर सकते हैं। In-hand salary पोस्टिंग स्थान, भत्तों और DA दर पर निर्भर करती है।

Pilibhit जिले के उम्मीदवार के लिए Prayagraj और Gorakhpur में से कौन सा जोन बेहतर रहता है?

Pilibhit का क्षेत्र इज्जत नगर रेल मंडल के अंतर्गत आता है जो कि NER (North Eastern Railway) network में आता है। इसका मुख्यालय गोरखपुर में है। ऐसे में पीलीभीत का candidate जो इस zone से आवेदन करेगा उसकी posting उसके आसपास के क्षेत्र या फिर भविष्य में home district में हो सकेगी। एरिया प्रयागराज भरने पर ऐसा नहीं होगा। लेकिन vacancy wise आप खुद भी निर्णय ले सकते हैं। लेकीन मेरिट में इन दोनो जोन की बहुत ज्यादा अंतर नही रहता । 

MJPRU's top affiliated colleges in Pilibhit

MJPRU University रुहेलखंड क्षेत्र की जानी मानी और प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी है। जैसा कि आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पीलीभीत में अपनी कोई सरकार...