CaneUP (caneup.in) Enquiry 2026: गन्ना पर्ची कैलेंडर, भुगतान स्थिति व किसान जानकारी

Cane UP portal ganna parchi calendar and payment information 2026 : आज हम आपको गन्ना पोर्टल caneup.in के बारे में विस्तार से जानकारी देने जा रहे हैं। ये पोर्टल नया नहीं है बल्कि काफी परिचित और जाना माना है। कुछ साल पहले इसे उत्तर प्रदेश सरकार के चीनी मिल और गन्ना विकास विभाग द्वारा लॉन्च किया गया है। ये गन्ना किसानों के लिए ही है और उनके लिए ये बहुत ही फायदेमंद साबित हुआ है। इस वेबसाइट पर एक गन्ना किसान की समस्त जानकारी मौजूद रहती है इस digital record को किसान का ganna satta कहा जाता है। इसमें अहम जानकारी जैसे गन्ना कैलेंडर, सप्लाई टिकट, गन्ना पेमेंट, अतरिक्त गन्ना कैलेंडर इत्यादि की जानकारी मौजूद रहती है। हालांकि इसका e ganna ऐप अल्टरनेटिव है। जिसे किसान भाई ज्यादातर यूज करते हैं।

Caneup website official link - क्या है वेबसाइट का एड्रेस

आप सीधे google में caneup type कर भी official website पर विजिट कर सकते हैं साथ ही यहां भी इसकी ऑफिशियल working link दी गई है।

ये बिलकुल भी न करें!

जब आप वेबसाइट पर विजिट करें तो ध्यान दें कि आप जिस साइट पर हैं विजिट कर रहे हैं वो official caneup portal है, उसका url और interface असली सरकारी साइट को तरह है। अगर आप किसी third party साइट पर पहुंच गए हैं तो उसपर कभी भी अपनी पर्सनल डिटेल्स (email, farmer code, bank account no etc) न भरें।

Caneup.in farmer login and information, गन्ना सट्टा डिटेल्स कैसे देखें?

इसके लिए नीचे दी गई कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करें। 

सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट caneup in पर विजिट करें - 
WWW.CANEUP.IN

इसके बाद एक पेज ओपन होगा जहां आपको आंकड़े देखें विकल्प को चुनना है। 

Cane up , caneup in
Caneup home

फिर एक पेज ओपन होगा जहां आपको captcha fill करना होगा।

इसके बाद आप इन अन्य पेज पर redirect होंगे जहां आपको सट्टा देखने के लिए निम्न जानकारी भरनी होगी - 

Cane up 2026
Caneup farmer login

District 
Factory 
Village
GROWER (FARMER)
OR
District 
Factory 
Village code
Grower/farmer code 

इतनी डिटेल्स को भरते ही आपका खाता (ganna satta) ओपन हो जाता है जहां गन्ना किसान के इससे जुड़ी सारी जानकारी चेक कर सकते हैं। जैसे - 
  1. सर्वे डेटा(2025-26) : इस ऑप्शन में आपको प्लाटवार और गन्ना प्रजाति वार गन्ना सर्वे (cane survey) का विवरण मिलता है।
  2. प्री कैलेंडर
  3. गन्ना कैलेंडर : इस ऑप्शन पर क्लिक कर आपको ganna calendar मिलता है। 
  4. अतिरिक्त सट्टा कैलेंडर 
  5. स्टैंडिंग केन कैलेंडर 
  6. सप्लाई टिकट : इस ऑप्शन पर क्लिक कर आपको जारी होने वाली गन्ना पर्ची की जानकारी मिलेगी। जिसमें आप तौल दिनांक (despatch date) के आधार पर फैक्ट्री को गन्ना सप्लाई सुनिश्चित करें।
  7. गन्ना तौल
  8. गत वर्ष गन्ना तौल
  9. एस० एम० एस० लॉग
  10. गन्ना निवेश की उपलब्धता
  11. गन्ना मूल्य की जानकारी
  12. फॉर्म मशीनरी यन्त्रों की बुकिंग
  13. शिकायत की जानकारी
  14. गन्ना बीज़ की उपलब्धता
  15. तौल लिपिको की पोस्टिंग
आपको उपरोक्त सभी ऑप्शन ऑफिशियल वेबसाइट पर satta login करने के बाद show होते हैं। अब आपको जिसकी जानकारी चाहिए उस पर क्लिक कर आप तुरंत इनफॉर्मेशन एक्सेस कर पाएंगे। इनमे से कुछ मुख्य पॉइंट्स को आगे faqs में cover किया गया है।

Cane payment कैसे चेक करें? गन्ने का पैसा आया या नहीं, ऐसे जाने!

कुछ फैक्ट्री गन्ना सप्लाई के 2-3 सप्ताह के अंदर ही payment किसान के खाते में कर देती हैं। इसकी जानकारी किसान भाई को message के द्वारा मिल जाती है। या फिर अगर आप e ganna app इस्तेमाल करते हैं तो इसे चेक करना बहुत आसन है।

Farmer dashboard पर एक corner मिलता है -
Sugarcane receipts
इसमें आप अपनी सप्लाई की गई गन्ना पर्ची की जानकारी और उसका payment status check कर सकते हैं। यहां किसान के खाते में भेजे गए समस्त पेमेंट का amount दिया रहता है। यहां आप ये जान सकते हैं आपके किस पर्ची का payment प्राप्त हो चुका है और किसका भुगतान अभी बकाया है।

पिछले सालों का गन्ना बकाया भुगतान कैसे देखें? | Previous Cane Payment Status Online

इसके लिए एक अलग पोर्टल की व्यवस्था है : 

इसपर विजिट करें।

Caneupin payment information check online

इसमें district, society and factory चुने। अब अगर आप year to year payment देखना चाहते हैं उसे चुने अन्यथा date वाले दोनो खाने खाली छोड़ दें। View button पर क्लिक करें।

अब आपके सामने फैक्ट्री के सभी किसानों की रिपोर्ट open होगी। जिसमें किसान का नाम और पता साथ ही में बकाया भुगतान अमाउंट और payment amount दिया रहता है। 

चूकी ये रिपोर्ट बहुत लंबी है इसीलिए अपना नाम ऐसे ढूंढे
Computer / Laptop
Keyboard से Ctrl + F दबाएँ
अपना नाम लिखें
Enter करें।

अब लिस्ट में आपको अपना नाम show होने लगेगा। जहां आप pichle payment और बकाया payment जान सकते हैं।

FAQs about Caneup.in

Caneup, UPcane helpline number क्या है?

गन्ना किसान भाइयों हेतु टोल फ्री नम्बर :
1800-121-3203

इस नम्बर पर किसान भाई घर बैठे अपनी गन्ना से जुड़ी समस्याओं का ऑनलाइन निवारण पा सकते हैं।

Caneup.in 2026 website का क्या कोई और alternative है?

जी हां, आप cane up की जगह e ganna app का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके खास फीचर हैं कि आप बार बार बिना farmer details भरे ही satta data जैसे गन्ना पर्ची, cane पेमेंट, कैलेंडर इत्यादि की जानकारी ले पाएंगे। साथ ही एक ही फोन में कई किसान को रजिस्टर कर सकते हैं । और उन सभी का डाटा चेक करने के लिए आप बस बिना डिटेल्स भरे ही चेक कर पाएंगे।

Pilibhit की गन्ना फैक्ट्री का क्या नाम है?
Lalta Hari Sugar factories। In short LHSF। Pilibhit गन्ना फैक्ट्री , राजघाट ओसवाल फैक्ट्री , मीरगंज, या बहेड़ी शुगर हो यूपी सभी के किसान भाइयों के लिए एकमात्र गन्ना पोर्टल caneup है।

यदि किसी किसान भाई के पास स्मार्टफोन नही है तो उन्हें कैसे मिलेगी गन्ना पर्ची जारी होने की सूचना? SMS ganna parchi

बहुत से किसान भाइयों के पास एंड्रॉयड फोन नही होता। ऐसे में वे ऐप और web portal की सुविधा का लाभ नहीं ले पाएंगे। लेकिन गन्ना विभाग ने SMS के माध्यम से भी गन्ना पर्ची भेजने की व्यवस्था की है। Supply ticket जारी होने का संदेश किसान भाइयों को उनके registered mobile number पर प्राप्त होगा।

सर्वे डेटा(2025-26) क्या है?

इसमें आपको वह डाटा दिखता है जो आपका गन्ना रकवा है। गन्ने के पेड़ी, पौधा की जानकारी प्लाटवार होती है ।

गन्ना कैलेंडर (Cane calendar) क्या होता है, कैसे निकालें/डाउनलोड करें?

गन्ना कैलेंडर वह दस्तावेज है जिसमें एक किसान के सट्टे पर सर्वे अनुसार लगाई पर्चियों का फटबारा दिया रहता है। इसमें आप ये जानकारी देख सकते हैं कि कौन सी पर्ची किस fortnight के किस colomn में है।

क्या अब 2026 में Bhlcane.com UP की जगह caneup इस्तेमाल की जा सकती है।

बिलकुल Bhlcane अब बंद है और Bajaj all factories cane calendar यहीं से चेक हो सकेंगे।

अतिरिक्त सट्टा कैलेंडर क्या है? Additional cane calendar

ये भी गन्ना कैलेंडर है जिसमें गन्ना पर्ची तब show होती हैं जब फैक्ट्री द्वारा गन्ना सट्टे पर बढ़ोत्तरी लगाई जाती है। इसमें सिर्फ बढ़ी हुई पर्ची की जानकारी रहती है।

कया इस साइट पर Bcml sugar factories भी लिस्ट हैं?
जी हां। उत्तर प्रदेश की सभी चीनी मिल caneup पर ही लिस्टेड हैं। Balram pur sugar factories गन्ना कैलेंडर, supply ticket अब यहीं से चेक होते हैं।

Supply ticket क्या हैं?

Supply ticket मतलब ganna parchi। ये सबसे अहम चीज है गन्ना कैलेंडर में क्योंकि इसी के आधार पर फैक्ट्री को गन्ना सप्लाई करना तय है। इसमें कुछ महत्वपूर्ण हैं : supply ticket number, गन्ना सप्लाई की तारीख, FTN/COl, Farmer/village code साथ ही नाम और पता।

गन्ना तौल विकल्प में क्या जानकारी मिलती है?

इसमें आपकी चालू cane crushing season 2025-26 की सभी तौल की गई गन्ना पर्ची का record रहता है। मतलब आप कभी भी ये चेक कर पाएंगे कि आपने कितना कुंतल गन्ना फैक्ट्री को किस date में सप्लाई किया है।

गन्ना मूल्य की जानकारी कैसे मिलेगी?

जब आप सट्टा लॉगिन करते हैं तो आपको नीचे दिए विकल्पों में ये ऑप्शन मिलता है। इसपर क्लिक कर आप एक अन्य पेज पर पहुंचते हैं जहां आपको farmer related कुछ जानकारी भरनी होगी इसके बाद आपको चालू सीजन में ganna supply के payment status की जानकारी मिलेगी।

पीलीभीत बरखेड़ा में किस कंपनी की चीनी मिल स्थापित है?

बजाज हिंदुस्तान लिमिटेड [BHL] की एक चीनी में यहां है। इसी के लिए Barkhera Bhlcane के किसान भाई bhlcane com पर गन्ना कैलेंडर चेक करते थे, जिसकी जगह अब caneup web portal है।

डिस्क्लेमर : ये Pilibhit Lists एक निजी ब्लॉग है हम यूजर्स को उनकी problem related जानकारी देते हैं। हमारा किसी सरकारी पोर्टल से कोई लेना देना नही है। साथ ही यदि इस पोस्ट के लेख को लेकर आपका कोई सवाल/सुझाव है तो हमें कमेंट में बताएं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Rajasthan SSO id portal login

MGSU Bikaner Result 2026 – UG/PG Results, BA/BSc/BCom Direct Check Link

Bhlcane com Ganna Calendar 2026: Purchi Online Check करने का आसान तरीका