What is the expected price of sugarcane in 2026-27 in UP? (Cane UP Update)

2026- 2027 में क्या रहेगा गन्ना भाव :  में इस सीजन में गन्ना बढ़ोत्तरी को लेकर लगातार मांग उठ रहीं है। किसान नेता लगातार मांग उठा रहे हैं कि गन्ना ₹600/- कुंतल किया जाना चाहिए। ऐसे में बहुत से लोगों का मानना है कि ये कीमत ₹500/- कुंतल रह सकती है। जिसका मतलब है 100 रु कुंतल के हिसाब से बढ़ोत्तरी। लेकिन market experts की माने तो यूपी सरकार 500 और 400 में बीच का रास्ता निकाल सकती है, ऐसे में उनका इशारा ₹50/- कुंतल बढ़ोत्तरी की ओर है।


ऐसे में अगर ₹50/- प्रति कुंतल की बढ़ोत्तरी होती है तो यूपी में गन्ने की नई कीमत 450 रु प्रति कुंतल होगी जो देश में सबसे ज्यादा होगी। हालांकि ये कीमत अगेती प्रजाति के गन्ने के लिए है, सामान्य प्रजाति और reject varieties के लिए कीमत कम होती है।

2027 me kya rahega ganna mulya

पिछले सीजन में कितना बढ़ा गन्ना मूल्य?

इससे पहले पिछले सीजन में भी राज्य की बीजेपी सरकार ने गन्ने के मूल्य में बढ़ोत्तरी की थी जो 30 रु प्रति कुंतल थी। और इस बढ़ोत्तरी के बाद उत्तर प्रदेश में गन्ने का मूल्य ₹ 370 प्रति कुंतल से ₹ 400 प्रति कुंतल हुआ था। जो कि cane crushing season 2026-27 में किसानों को दिया गया।

चीनी की बढ़ी हुई कीमतों के कारण राज्य में गन्ना मूल्य वृद्धि की उठी मांग?

खुदरा बाजार में जहां चीनी कुछ महीने पहले तक 42-44 रु प्रति किलो थी। वहीं जुलाई - अगस्त के महीने में इसमें अचानक उछाल से ये 65 से 70 रु प्रति किलो तक पहुंच गईं । जिसका सीधा असर उपभोक्ता वर्ग पर पड़ा, जिसमें किसान खुद भी चीनी का बड़ा उपभोक्ता है। ऐसे में चीनी की मौजूदा कीमतों में उछाल के कारण किसानों ने गन्ना मूल्य के लिए मांग उठाई। 

जिस तरह चीनी 50% से भी ज्यादा मंहगी हुई उसी आधार पर किसानों ने गन्ने के मूल्य 600 रु करने की मांग की। हालांकि प्रदेश में चीनी की कोई शॉर्टेज नहीं है। और अब कुछ दिनों से कीमतें लगभग स्थिर हैं और खुदरा मार्केट प्राइस अब 55 रु के आसपास देखने को मिल रहा है। 

क्या चीनी की शॉर्टेज के कारण बड़े बाजारों में चीनी के दाम?

नहीं, यूपी सरकार ने इसे पूरी तरह खारिज किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से इस अफ़वाह को हवा मिली थी कि देश में चीनी की शॉर्टेज के कारण ये मूल्य वृद्धि हुई है। जिसके कारण चीनी आधारित सभी प्रोडक्ट महंगे हो गए थे। लेकिन सरकार ने इस बात को पूरी तरह से प्रॉपर तथ्यों के साथ खारिज किया, और कहा कि प्रदेश में किसी भी तरह से चीनी की कोई shortage नहीं है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Rajasthan SSO id portal login

Rajasthan SSO Id portal login 2027, एस एस ओ आईडी Raj sso id login , rpsc sso id login, jan soochna portal, एसएसओ आईडी लॉगिन कैसे करें, एसएसओ...