UP Scholarship Portal (New Problem 2026-27 Update)
Current status : this problem has been solved automatically. Now students can extract their final prints, and submit to their Colleges.
अभी कुछ समय से जब हम किसी UG/PG course के स्टूडेंट का स्कॉलरशिप फॉर्म renewable करते हैं तो final stage में जहां हम उसको print करते हैं उसी समय हमें एक error show होती है जहां हमें दिखाया जाता है :
"Course not locked/verified by your institution". Please try again
आखिर ये प्रॉब्लम क्यों है, इसके बाद आप स्कॉलरशिप फॉर्म की हार्ड कॉपी प्रिंट नही कर पाते जिसे institute में जमा करना होता है और आपको दोबारा ट्राई करने को कहा जाता है।
हालांकि जब आप दोबारा ट्राई करते हैं तो फिर यही error message show होता है, और बार बार शो हो रहा है। ऐसे में इसका क्या सॉल्यूशन है? जानेंगे इसके बारे में...
शिक्षण सत्र : 2026-2027
पोर्टल का नाम : UP Scholarship
वेबसाइट : Scholarship.up.gov.in
क्या एरर दिख रही है (Error message) : Course not locked/verified by your institution.
Error page screenshot
विभाग : Uttar Pradesh Scholarship and Fee Reimbursement Scheme, मुख्य रूप से समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही है।
राज्य : उत्तर प्रदेश , भारत
Error से क्या असुविधा हो रही स्टूडेंट्स को?
इस प्रॉब्लम के कारण स्टूडेंट अपना final print download नही कर पा रहे हैं जो कॉलेज में जमा करना होता है।
UP Scholarship से कैसे solve होगी ये प्रॉब्लम?
इसके लिए ऐसा हो सकता है कि कुछ समय wait करने के बाद ये स्वत: ही resolve हो जाए। लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है तो ये करें।
अपने कॉलेज से संपर्क करें: अपने कॉलेज के स्कॉलरशिप डिपार्टमेंट या एडमिन ऑफिस जाएँ।
वेरिफिकेशन के लिए कहें: उन्हें बताएं कि आपके फ़ॉर्म में 'कोर्स लॉक पेंडिंग' एरर दिखा रहा है।
अपडेट का इंतज़ार करें: आपके कॉलेज को अपने लॉगिन पोर्टल से डेटा अपडेट और लॉक करना होगा।
बाद में फिर से कोशिश करें: जब कॉलेज वेरिफिकेशन पूरा होने की पुष्टि कर दे, तो अपना फ़ॉर्म दोबारा चेक करें।
क्यों है ये प्रॉब्लम ?
ऐसा हो सकता है कि आपके कॉलेज ने अभी तक पोर्टल पर आपके एनरोलमेंट या कोर्स सिलेक्शन को वेरिफ़ाई नहीं किया है।
किस स्तर की है ये प्रॉब्लम, क्या form apply करते समय स्टूडेंट्स ने की कोई गलती?
ये students या आवेदक के स्तर पर की गई कोई कमी नहीं है। जिसमें साफ दिख रहा है कि कोर्स डिटेल्स लॉक नही हुई हैं जो की कॉलेज स्तर का काम है।
"Course not locked/verified by your institution" Problem solve होने के बाद क्या?
जब एक बार ये problem solve हो जायेगी तो स्टूडेंट्स अपना UP Scholarship final print download and print कर पाएंगे । इसके बाद इसे कुछ दस्ताबेजो के साथ मिलाकर कॉलेज में जमा करना होता है। जिसके बाद कॉलेज इसे आगे की जिला स्तर की अथॉरिटी (समाज कल्याण विभाग) को forward कर देता है।

महोदय एक सप्ताह हो गई लेकिन अभी तक सही नहीं हुआ। कॉलेज गए थे उनसे पूछा तो वह कह रहे हैं ये वेबसाइट का प्रॉब्लम है ये अपने आप सही हो जाएगा लेकिन अभी हो नहीं रहा है।
जवाब देंहटाएंहां हर जगह ऐसा ही हो रहा है, क्योंकि अभी exam form या तो भरे जा रहे हैं या अभी तक भरे नही गए। एक बार exam form भर जाने पर जब कोर्स रिलेटेड पुरा डाटा अपडेट हो जायेगा तो हो सकता है कि 2026-27 up scholarship में आ रही ये प्रॉब्लम स्वत ठीक हो जाएगी। क्योंकि course related जानकारी इसीलिए verify नही हो पा रही है क्योंकि हर साल एक सब्जेक्ट अलग से select करना होता है। लेकिन अगर site की प्रॉब्लम है तो जल्द ही ये सही हो जायेगा और आपका Form print कर सकते हैं। फिलहाल अभी हम सब लोग wait ही कर रहे हैं।
हटाएं