Aadhaar Mobile Number Link 2026: ऑनलाइन प्रक्रिया, OTP नहीं आए तो क्या करें?

Aadhaar Mobile Number Link 2026: आज के समय में 2026 में आधार से mobile number link करना बहुत ही आवश्यक हो गया हैं क्योंकि आज हर जगह चाहे आपको बैंक की kyc करवानी हो, scholarship का form भरना हो या फिर किसी अन्य स्कीम के लिए आवेदन भरना हो आपको mobile number को आधार से लिंक करवाना जरूरी है। क्योंकि अब इन सभी में UIDAI aadhaar based OTP authentication/verification होता है। Mobile number को आधार के साथ लिंक कराना काफी आसान है लेकिन इसके लिए आपको निकटतम आधार केंद्र जाना होगा।

"2026 में Aadhaar से mobile number link केवल Aadhaar Enrolment Centre पर ही होता है, online नहीं।"

Aadhaar Mobile Number Link 2026, ऑनलाइन प्रक्रिया क्या है?

Aadhaar se mobile number link करने का तरीका 2026

दरअसल इस प्रोसेस को अभी UIDAI ने अपने आधार केंद्रों, एजेंसीज तक ही सीमित रखा है। इसका मतलब ये हुआ कि आप या कोई भी आधार यूजर घर बैठे मोबाइल नम्बर को आधार से लिंक नही कर सकता। ऐसे में आपको ऐसे तरीके इंटरनेट पर खोजना व्यर्थ हैं जो घर बैठे आधार से मोबाइल नम्बर लिंक करने की तरकीबें बताते हैं। अपने नजदीकी aadhaar centre का पता आप uidai की ऑफिशियल वेबसाइट से लगा सकते हैं।

क्या है ऑनलाइन प्रक्रिया, कैसे होगा आधार से मोबाइल नम्बर लिंक?

सबसे पहले तो जान लीजिए कि इसमें कोई विशेष डॉक्यूमेंट्स की ज़रूरत नही होती। फिर भी आप आप अपने साथ original Aadhaar card लें जाए। आधार केंद्र पर एक फॉर्म भरा जाएगा जहां आपको ये बताना है कि आपको अपने आधार में क्या update करना है?, उन्हें अपना mobile number बताएं। आधार केंद्र पर iris scan और finger print scan के बाद ऑपरेटर अपना आधार से मोबाइल नम्बर लिंकिंग की प्रक्रिया कर देता है। इसे अपडेट होने में कुछ घंटे या कुछ दिन भी लग जाते हैं।

नम्बर आधार से लिंक करा दिया है, लेकिन bank kyc जैसे aadhaar authentication based OTP नही आ रहे?
कई बार ये समस्या users के सामने आती है, कि उनके मोबाइल नंबर पर otp नहीं आते।

First case
ऐसे में ऐसा इसीलिए भी हो सकता है कि आपने जल्दी ही mobile number link कराया है जो अभी तक UIDAI में अपडेट नही हुआ है। इस कंडीशन में आपको कुछ दिन रुकना चाहिए और फिर try करें।

Second case 
ये भी हो सकता है कि आधार डाउनलोड, स्कॉलरशिप आवेदन, बैंक kyc etc के समय वेबसाइट का server down हो या UIDAI का सर्वर ही डाउन हो।

Third case
उपरोक्त सब सही है लेकिन आपका आधार में नम्बर सफलतापूर्वक नही जुड़ा (किसी कारणवश) । ऐसे में आपको दोबारा Aadhaar enrolment centre जाना होगा।

Also read it;

FAQs about Aadhaar Mobile Number Link 2026

क्या आधार में मोबाइल नंबर लिंक कराना अनिवार्य है?

जी नहीं, लेकिन कई बार आप विभिन्न योजनाओं में ऑनलाइन आवेदन फार्म नही भर पायेंगे। इसीलिए ये काम आपको करा लेना चाहिए।

अपना नजदीकी aadhaar centre कैसे जाने?

  • ये जानकारी आपको uidai.gov.in पर मिलेगी। इस पोर्टल पर जाएं।
  • "My Aadhaar" एवं "Update Aadhaar" सेक्शन में "Locate Enrolment/Update Centre" पर क्लिक करें.
  • अपना पिन कोड दर्ज करें (सबसे आसान तरीका).
  • Captcha कोड भरें और "Locate Centre" पर क्लिक करें.
  • आपको अपने नज़दीकी centres की list, उनके पते के साथ मिल जायेगी।

Aadhaar mobile number linking की fees क्या है?

आधिकारिक तौर पर ये 75 रु है। लेकिन ऑपरेटर या एजेंसी आपको कुछ एक्स्ट्रा चार्ज कर सकती है। (अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल पोर्टल पर विजिट करें।

Aadhaar mobile number link online 2026 possible hai kya?

ये घर बैठे मोबाइल से पॉसिबल नहीं है, इसके लिए आपको nearest aadhaar centre जाना होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

MJPRU's top affiliated colleges in Pilibhit

MJPRU University रुहेलखंड क्षेत्र की जानी मानी और प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी है। जैसा कि आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पीलीभीत में अपनी कोई सरकार...