E aadhaar card kya hai? Uidai.gov.in se kaise download kare, e aadhaar password kya hai?

E aadhaar क्या है?, दरअसल जब हम आधार कार्ड को दस्तावेज/कार्ड के फार्म में रखते हैं तो ये होता है Physical Aadhaar card । लेकिन वहीं जब हम इसे अपने अपने फोन में UIDAI से डाउनलोड करके save कर लेते हैं तो ये version कहलाता है, E Aadhaar card। दरअसल ये बहुत ही यूजफुल होता है क्योंकि कई बार हमारे पास असली आधार न होने की स्थिति में ये verified Aadhaar काम आ सकता है जिसे हम कहीं भी print करा सकते हैं। लेकिन इसे कैसे download करे? E-Aadhaar password kha hota hai? जानेंगे इसके बारे में...

E Aadhaar download करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट क्या है? UIDAI.GOV.IN 2026

Aadhaar से जुड़ी सभी services के लिए आपको इस साइट पर जाना होगा।

लेकिन ध्यान रखें कि aadhaar update, New Aadhaar online के लिए इस पोर्टल पर आम यूजर्स के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। इसके लिए आवेदक को आधिकारिक Aadhaar enrolment centre जाना होगा। हां इतना जरूर है कि आप यहां आधार बनवाने, updation के लिए आवश्यक दस्तावेज जरूर जान सकतें हैं। जिससे आपको वहां जाने पर कोई असुबिधा न हो।

ये कभी न करें 🚫 : जब आप इस साइट पर पहुंचते हैं तो आपको यहां का इंटरफेस और डोमेन समझ लेना है और 100% sure करना है कि जिस साइट पर आप विजिट कर रहे हैं वो official UIDAI portal है या नहीं। अन्य पोर्टल पर अपना पर्सनल डाटा (Aadhaar details) न भरें।

E aadhaar kya hai 2026 (digital aadhaar card) ?

E Aadhaar दरअसल में आपके फिजिकल आधार कार्ड का ही एक रूप है लेकिन ये आपके फोन / कंप्यूटर में save रहता है। जो कि official website से निकाला जाता है जो verified (digitally signed) होता है इसे ही download/print करके आवश्यकता पड़ने पर कहीं भी use किया जाता है। या फिर आप इसे PVC पर print करा सकते हैं जो की card की form में होता है सबसे लंबे समय तक usable रहता है। 

E- aadhaar download करने की step by step detailed guide?

ये बहुत ही आसान प्रक्रिया है, यदि आपको इंटरनेट की basic knowledge है तो आप स्वयं कर सकते हैं otherwise नीचे दी गाइड को फॉलो करें।
  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट (यूआईडीएआई)
     पर विजिट करें : uidai.gov.in
  • सबसे पहले आपको भाषा का चुनाव करना है जिसमें आपको site use करनी है।
  • यहां इस तरह का कॉर्नर मिलता है। यहां आपको आधार प्राप्त करें कॉर्नर में आधार डाउनलोड करें link पर क्लिक करना है।
    E aadhar check details 2026

  • अब एक पेज ओपन हो जायेगा जहां आप कई विकल्पों के through Aadhaar download कर सकते हैं । 
  • अब आपको यहां आधार नम्बर भरना है। अब ओटीपी भेजें पर क्लिक करें।
    Uidai.gov.in 2026

  • इतना करने के बाद आपको registered mobile पर otp प्राप्त होगी जिसे वेरिफाई करने के बाद आपका e-aadhaar download हो जायेगा।
  • जिसे आप open करके चेक कर सकते हैं या print भी निकाल सकते हैं।

E aadhaar का पासवर्ड क्या होता है? 

जब आप आधार download करते हैं तो ये आपके फोन में documents>>PDF फंक्शन में आ जाता है। अब आपको इसे open करना है । 

जैसे ही आप इसे open करते हैं। एक password भरने के लिए बोला जाता है। अब ये password क्या होगा? दरअसल ये है :

E Aadhaar का पासवर्ड नाम के पहले 4 अक्षर (capital letters) और जन्म के वर्ष (year) का संयोजन है। बिना कोई space दिए।

उदाहरण के लिए :
यदि आपका नाम Poonam है और DOB है 10/12/1999 ।

तो आपका पासवर्ड होगा : POON1999

Also read it :

FAQs about E Aadhaar 2026

Masked Aadhaar क्या है, Download करने के बाद आधार में नम्बर की जगह XXXX क्यों दिख रहा है?

आधार में आधार नम्बर की जगह XXXX दिखने का कारण है कि आपका number masked है। ऐसा इसीलिए होता है की जब आपने इसे डाउनलोड किया है तो उसे unmasked नही किया। आधार डाउनलोड करने से पहले unmasked करें जिससे आपको आधार के सभी 12 अंक दिखे।

आधार नम्बर नहीं पता, अन्य किन तरीको से e Aadhaar download करें।

नामांकन संख्या का उपयोग करके 
SID के द्वारा
VID ​​का उपयोग करके 
ई-आधार डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा, जिसका पास होना जरूरी है।

UIDAI ka pura naam kya hai?

फुल फॉर्म की बात करें तो UIDAI stands for :-
"Unique Identification Authority of India"

आधार सम्बन्धी सहायता कैसे प्राप्त करें? UIDAI gov in helpline no

आप दिए हुए नंबर पर बात कर सकते हैं या email के थ्रू भी अपनी समस्या रख सकते हैं।
टोल फ्री :1947
help@uidai.gov.in ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

MJPRU's top affiliated colleges in Pilibhit

MJPRU University रुहेलखंड क्षेत्र की जानी मानी और प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी है। जैसा कि आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पीलीभीत में अपनी कोई सरकार...