पीलीभीत जिला किस नदी के किनारे बसा है: अक्सर जब भी जिला पीलीभीत (यूपी) की बात आती है तो गोमती नदी का नाम सबसे पहले जुबां पर आता है, लेकिन क्या ये जिला गोमती नदी के किनारे है अथवा तट पर अवस्थित है? हालांकि ये भ्रम हम बाद में दूर करेंगे लेकिन सबसे पहले अपने मुख्य विषय पर आते हैं।
पीलीभीत सिटी किस नदी के किनारे बसा है?
देहवा नदी, इसका सही उत्तर है । जो की पीलीभीत के उत्तर- पश्चिम से आती हुई पूर्व में निकल जाती है। जब भी आप बरेली की ओर से पीलीभीत आते हैं तो आपको पीलीभीत के बिलकुल शुरू में देहवा नदी मिलती है जिसके पुल को पार करते ही आप जिला मुख्यालय में प्रवेश कर जाते हैं।
पीलीभीत शहर एक और नदी के किनारे बसा कहा जा सकता है जो है, खकरा नदी। हालांकि पीलीभीत का बड़ा हिस्सा देहवा (Dehwa) के बिलकुल किनारे है।
गोमती नदी पीलीभीत जिले से कैसे सम्बन्धित है?
जैसा कि हम यहां पीलीभीत शहर की बात कर रहे हैं न की जिले की। और गोमती नदी का घर है जिला पीलीभीत। पीलीभीत जिले के माधोटांडा के पास स्थित फुलहर झील "गोमत ताल" से गोमती नदी का उदगम हुआ है। जो की पीलीभीत शहर से पूर्व दिशा की ओर 30-35 KM है। ऐसे में ये कहा जा सकता है कि गोमती नदी का उदगम स्थल पीलीभीत है।
बारिश में Dehwa/Dehva नदी का प्रकोप!
पीलीभीत शहर हर साल बारिश के मौसम से बाढ़ (जलभराव) से बहुत प्रभावित रहता है, जिसका मुख्य कारण है Dehwa river। दरअसल दूनी बैराज से इस नदी में बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा जाता है, जिसके कारण इस में नदी उफान के कारण पानी शहर में चला जाता है। शहर के कुछ मोहल्लों में पानी कुछ इंच से लेकर 2 फुट ऊंचाई तक भर जाता है। इसके अलावा नदी के आगे आने वाले गांवों में मंजर और भी ज्यादा खतरनाक हो जाता है।
Pilibhit ration card list, ration card download
Sgk caneup से ऐसे देखें पीलीभीत के किसान भाई अपनी गन्ना पर्ची की जानकारी 2027।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें