Railway Group D 2025 में UP में कुल कितने पदो पर होगी भर्ती?

RRB Group D की भर्ती state-wise नहीं बल्कि zone-wise की जाती है। ऐसे में Uttar Pradesh में आने वाले दो रेलवे जोन — Prayagraj (NCR) और Gorakhpur (NER) — को मिलाकर कुल 3390 पदों पर Group D 2025 की भर्ती होगी। लेकिन जैसा कि RRB के rules हैं कि कोई कैंडिडेट (पूरे देश से) किसी भी जोन के form भर सकता है। 

Uttar Pradesh में कितने जोन में कितने पदो पर होगी RRB Group D 2025 की भर्ती?

Rrb group d UP 2025 category wise vacancy details

उत्तर प्रदेश में रेलवे के दोनों जोन में कुल 3390 पदो पर 2025 की ग्रुप डी की भर्ती होगी। इसमें जोन हैं : गोरखपुर और प्रयागराज (पुराना नाम इलाहाबाद) । भर्ती सम्बन्धी डाटा कुछ इस प्रकार है :
Gorakhpur, North Eastern Railway (NER) - 1370

Prayagraj, North Central Railway (NCR) : 2020

इन रिक्तियों के संबन्ध में category wise seat डिस्ट्रीब्यूशन आगे दिया गया है।

Prayagraj Zone में कितने पदो पर होगी group d की भर्ती, category wise details?

Prayagraj zone UP में आरआरबी ग्रुप 'डी' 2025 में कुल 2020 पदो पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। इसकी भर्ती प्रक्रिया pan India level पर जारी है। इन पदों का category wise distribution निम्न प्रकार है :
  • UR : 988
  • SC : 229
  • ST : 190
  • OBC : 413
  • EWS : 189
  • Total : 2020

Gorakhpur zone में कितने पदों पर होगी नियुक्ति category wise details?

Gorakhpur railway zone UP में आरआरबी ग्रुप 'डी' 2025 में कुल 1370 पदो पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। इन पदों का category-wise distribution निम्न प्रकार है :
North Eastern Railway (Gorakhpur)
  • UR : 598
  • SC : 215
  • ST : 134
  • OBC : 285
  • EWS : 122
  • Total : 1370

RRB group d 2025 में total vacancy कितनी हैं zone wise details

Railway ने 2025 में group d के 32438 पदो पर भर्ती प्रक्रिया का नोटिफिकेशन जारी किया। फिलहाल भर्ती प्रक्रिया अभी चल रही है जो अभी examination फेज में है। एग्जाम computer based होता है जिसमें कैंडिडेट को 90 मिनट में 100 क्वेश्चन हल करने होते हैं। इसके बाद 
physical
DV (document verification)
और फिर medical test होता है।

कुछ यूजर्स की query थी कि उन्हें vacancy से रिलेटेड zone wise vacancy details चाहिए। 

यहां हमने नीचे समस्त जानकारी दी है :-
  1. Western Railway (Mumbai) - 4672
  2. North Western Railway (Jaipur) - 1433
  3. South Western Railway (Hubli) - 503
  4. West Central Railway (Jabalpur) - 1614
  5. East Coast Railway (Bhubaneswar) - 964
  6. South East Central Railway (Bilaspur) - 1337
  7. Northern Railway (New Delhi) - 4785
  8. Southern Railway (Chennai) - 2694
  9. North Eastern Railway (Gorakhpur) - 1370
  10. Northeast Frontier Railway (Guwahati) : 2048
  11. Eastern Railway (Kolkata) - 1817
  12. Central Railway (Mumbai) : 3244
  13. East Central Railway (Hajipur) : 1251
  14. North Central Railway (Prayagraj) : 2020
  15. South Eastern Railway (Kolkata) : 1044
  16. South Central Railway (Secunderabad) : 1642
अतः उपरोक्त सभी 16 zone को मिलाकर कुल भर्ती : 32438

FAQs about RRB group d Uttar Pradesh

मै Pilibhit "UP" का निवासी हूं, मैं किस जोन से फॉर्म भर सकता हूं?

कोई भी कैंडिडेट चाहे वह Pilibhit district से हो या किसी अन्य जिले से, उपरोक्त किसी भी जोन से फॉर्म आवेदन कर सकता है। ऐसे में candidate को वह zone चुनना बेहतर रहता है जहां उसे after selection, job करने में सुगमता रहे।

क्या रेलवे ग्रुप डी भर्ती pan India level पर होती है?

जी हां, रेलवे की ओर से आने वाली ये भर्ती Pan India level पर आयोजित होती है। इसमें सभी state के candidate आवेदन भर सकते हैं। 

RRB की Group D की भर्ती किस pay level की होती है? 

ये भर्ती 7th Pay commission के Level 1 के पे मैट्रिक्स पर आधारित होती है, जिसमें शुरुआती मूल वेतन ₹18,000 होता है, और महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता (TA) जैसे अन्य भत्तों को मिलाकर कुल in hand salary  ₹22,000-28,000 प्रति माह तक हो सकती है। 
नोट : इस जानकारी की आप किसी मौजूदा रेलवे कर्मचारी से पुष्टि कर सकते हैं। In-hand salary पोस्टिंग स्थान, भत्तों और DA दर पर निर्भर करती है।

Pilibhit जिले के उम्मीदवार के लिए Prayagraj और Gorakhpur में से कौन सा जोन बेहतर रहता है?

Pilibhit का क्षेत्र इज्जत नगर रेल मंडल के अंतर्गत आता है जो कि NER (North Eastern Railway) network में आता है। इसका मुख्यालय गोरखपुर में है। ऐसे में पीलीभीत का candidate जो इस zone से आवेदन करेगा उसकी posting उसके आसपास के क्षेत्र या फिर भविष्य में home district में हो सकेगी। एरिया प्रयागराज भरने पर ऐसा नहीं होगा। लेकिन vacancy wise आप खुद भी निर्णय ले सकते हैं। लेकीन मेरिट में इन दोनो जोन की बहुत ज्यादा अंतर नही रहता । 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

MJPRU's top affiliated colleges in Pilibhit

MJPRU University रुहेलखंड क्षेत्र की जानी मानी और प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी है। जैसा कि आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पीलीभीत में अपनी कोई सरकार...