Aadhaar Helpline number 1947 UIDAI: आधार संबंधी किसी सहायता/सलाह हेतु यूआईडीएआई द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 1947 पर कोई व्यक्ति कॉन्टैक्ट कर सकता है। ये सहायता किसी भी आम नागरिक के लिए 24 घण्टे, 365 दिन उपलब्ध है।
ऐसे में यूजर्स का कोई भी सवाल जो आधार [Aadhaar] से जुड़ा है जैसे "नया आधार बनवाना है, आधार नंबर भूल गए, Aadhaar OTP नही आ रहा, aadhaar download problem, आधार अपडेट के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट" या फिर कोई और, सभी की जानकारी अब फोन पर घर बैठे ली जा सकती है।
UIDAI Aadhaar Helpline Number 1947 क्या है?
ये हेल्पलाइन नम्बर समस्त भारतवासी या aadhaar users के लिए बहुत ही उपयोगी साबित हो रही है। अब कोई भी व्यक्ति घर बैठे इस नम्बर को डायल करके aadhaar services की जानकारी ले सकता है या फिर जो भी समस्या है उसका निवारण ऑनलाइन प्राप्त कर सकता है।
पहला आधार कार्ड सन 2010 में जारी किया गया और उस समय एक और आधार ग्राहक सेवा हेल्पलाइन सेवा में था। लेकिन काफी समय पहले इसमें बदलाव करके ये आधिकारिक तौर पर 1947 किया गया।
UIDAI Customer Care से क्या-क्या मदद मिलती है
आधार संबंधी समस्त मामलों की जांच आधार सहायता नंबर डायल करके की जा सकती है। इसमें शामिल हो सकती हैं :
- New aadhaar application
- आधार बनवाने हेतु आवश्यक दस्तावेज
- PVC Aadhaar online status
- Aadhaar update status check online
- E Aadhaar download problems
- खोए आधार के विषय में जानकारी
- Aadhaar suspend status etc.
किन समस्याओं के लिए Aadhaar Helpline काम करता है
Aadhaar helpline दुनिया की सबसे बड़े biomatric based identification data सिस्टम की हेल्पलाइन है, UIDAI ने अब तक 125 करोड़ से अधिक आधार जारी किए हैं। ऐसे में इतने बड़े सिस्टम और उसके इतने बड़े यूजर बेस में यूजर्स के सामने समस्याएं होना आम है। Aadhaar सम्बन्धी किसी भी जानकारी के लिए कोई भी व्यक्ति कभी भी toll free helpline no 1947 पर contact कर सकता है।
Aadhaar Helpline पर शिकायत कैसे करें
इसका तरीका बहुत ही आसान है । और ये एक toll free सेवा है। आपको बस अपना मोबाइल लेना है और 1947 dial कर देना है। शुरआत में IVRS आधारित एक सिस्टम contact करता है जहां आप कुछ स्टेप्स को follow करके कुछ सीमित जानकारी ले पाएंगे। साथ ही इसके बाद आप आधार ग्राहक सेवा प्रतिनिधि से किसी भी समस्या की शिकायत कर सकते हैं।
Helpline से समस्या हल न हो तो क्या करें
इसके लिए एक email भी है। जो है :
help@uidai.gov.in
आप UIDAI को लिखित में समस्या भेज सकते हैं अथवा आप नजदीकी aadhaar enrolment centre भी जा सकते हैं।
FAQs about Aadhaar helpline number
Aadhaar helpline से mobile number update होता है या नहीं
नहीं, हेल्पलाइन से सीधे Aadhaar mobile number link update नहीं होता, लेकिन यहां update की सही प्रक्रिया और ऑनलाइन/ऑफलाइन तरीका बताया जाता है।
Complaint reference number क्या है?
ये नम्बर बहुत ही उपयोगी है। क्योंकि जब आप हेल्पलाइन संख्या पर कोई शिकायत रजिस्टर करवाते हैं तो आपको ये प्राप्त होता है। इसका उपयोग भविष्य में शिकायत का स्टेटस देखने में होता है।
Aadhaar helpline के अलावा कौन से विकल्प हो सकते हैं?
अगर helpline काम न बने, तो myAadhaar portal, email support या nearest Aadhaar Seva Kendra से मदद ली जा सकती है।
“यह जानकारी UIDAI की आधिकारिक सहायता सेवाओं पर आधारित है।”
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें